Hrithik Roshan Trolled: बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वॉर 2’ (War 2) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसके अलावा हाल में एक्टर सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की आज यानी 12 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) में भी कैमियो को लेकर चर्चाओं में हैं, लेकिन इसी बीच एक्टर अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के चक्कर में सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलर हो रहे हैं। जैसा की सभी जानते हैं सुजैन खान (Sussanne Khan) से तलाक के बाद ऋतिक एक्ट्रेस और सिंगर सबा आदाज (Saba Aadaz) को डेट कर रहे हैं।
सबा के साथ वो अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर करते रहते हैं। यहां एक और उनके फैंस दोनों की शादी का वेट कर रहे हैं तो वहीं, वो अपने इस रिश्ते को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर बने रहते हैं, लेकिन इस बार में अपनी गर्लफ्रेंड सबा के साथ अपने रिश्तों को लेकर नहीं, बल्कि किसी और वजह से ट्रोल हो रहे हैं। ट्रोल्स का कहना है कि ऋतिक ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड कंगना को फॉलो कर रहे हैं।
क्यों Kangana की वजह से ट्रोल हो रहे हैं Hrithik?
दरअसल, सोशल मीडिया पर ऋतिक के ऐसे की पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक्टर कंगना के नक्शेकदम पर चलते नजर आ रहे हैं, जिसको लेकर यूजर्स और ट्रोल्स का कहना है कि वो लोगों का रिस्पॉन्स पाने के लिए कंगना को फॉलो कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ऐसे कई स्क्रीनशॉट्स शेयर कर रहे हैं, जिसमें एक्टर हिंदू धर्म को फॉलो करते और अपने परिवार के साथ पूजा-पाठ करते नजर आ रहे हैं, जिसको लेकर उनका कहना है कि जिस तरह कंगना धर्म से जुड़ाव रहती हैं और अक्सर त्योहारों पर फैंस के साथ पोस्ट शेयर करती हैं वैसे ही अब ऋतिक भी पिछले कुछ समय से कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स इसको ऋतिक का कमर्शियल फायदे की वजह बता रहा है और कह रहे हैं कि ये सिर्फ दिखावा है।
Hrithik और Kangana का वर्कफ्रंट
कंगना कई बार कई इंटरव्यू में ये दावा कर चुकी हैं कि वो और ऋतिक एक दूसरे को डेट कर चुके हैं, लेकिन एक्टर ने उन्हें धोखा दिया है। इसके अलावा अगर दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो, कंगना हाल में साउथ फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ और ‘तेजस’ में नजर आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाईं। अब वो जल्द ही मल्टीस्टारर फिल्म ‘इमरजेंसी’ (Emergency) में नजर आने वाली हैं। वहीं, ऋतिक को आखिरी बार ‘वॉर’ और ‘विक्रम वेधा’ में देखा गया था, जिसके बाद अब वो ‘फाइटर’ और ‘वॉर 2’ में नजर आने वाले हैं।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
7 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
9 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
10 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
12 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
12 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
13 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
15 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
16 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
18 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines