Hrithik Roshan Health Update: बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ की शूटिंग में बिजी थे, लेकिन हाल ही में सेट से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋतिक को गंभीर चोट लग गई है, जिसके चलते शूटिंग को फिलहाल टाल दिया गया है। क्या है इस मामले पर अपडेट, चलिए आपको बताते हैं।
शूटिंग के दौरान हादसा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) एक हाई-एनर्जी डांस नंबर की शूटिंग कर रहे थे, जब ये हादसा हुआ। इस गाने में जबरदस्त स्टंट और डांस मूव्स शामिल थे, लेकिन इसी दौरान ऋतिक के पैर में गंभीर चोट लग गई। उनकी चोट इतनी गहरी थी कि डॉक्टरों ने उन्हें कम से कम चार हफ्ते का पूरा आराम करने की सलाह दी है।
‘वॉर 2’ की रिलीज डेट आगे बढ़ी?
हालांकि, इस दुर्घटना के बावजूद ‘वॉर 2’ की रिलीज डेट पर कोई असर नहीं पड़ेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाकी कलाकारों ने अपने हिस्से की शूटिंग पहले ही पूरी कर ली है और फिल्म अब पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। ये फिल्म तय शेड्यूल के मुताबिक 14 अगस्त 2025 को ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
‘वॉर 2’ को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट
‘वॉर 2’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। ये फिल्म 2019 में आई ब्लॉकबस्टर ‘वॉर’ का सीक्वल है, जिसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने धमाकेदार एक्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस बार ऋतिक के साथ साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं और ये यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का अहम हिस्सा होगी।
चार हफ्ते बाद फिर से शुरू होगी शूटिंग
सूत्रों की मानें तो ऋतिक रोशन की रिकवरी के बाद फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू होगी। बताया जा रहा है कि जिस गाने की शूटिंग के दौरान ऋतिक को चोट लगी, उसे अब मई 2025 में फिर से शूट किया जाएगा।
फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, ‘ऋतिक हमेशा अपने एक्शन सीन और डांस मूव्स को खुद ही परफॉर्म करना पसंद करते हैं। वो इस बार भी अपनी सीमाओं से आगे बढ़कर कुछ नया करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान ये दुर्घटना हो गई। डॉक्टरों ने उन्हें चार हफ्ते तक पूरी तरह आराम करने को कहा है, ताकि वो पूरी तरह से फिट होकर सेट पर वापसी कर सकें।’
ऋतिक रोशन के लिए फैंस की दुआ
जैसे ही ऋतिक रोशन की चोट की खबर सामने आई, उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना शुरू कर दी। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर #GetWellSoonHrithik ट्रेंड करने लगा।
आपको बता दें ‘वॉर 2’ को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं। ये फिल्म स्पाई यूनिवर्स की अगली कड़ी है, जिसमें इससे पहले ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘पठान’ और ‘टाइगर 3’ जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। इस बार ऋतिक अपने पुराने किरदार मेजर कबीर धालीवाल के रूप में वापसी करेंगे।
यह भी पढे़ं: Yuzvendra Chahal-RJ Mahvash की वायरल पिक्चर के बाद Dhanashree का क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं- महिला को दोष देना फैशन
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
7 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
8 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
9 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines