Hrithik Roshan Birthday: बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन का आज बर्थडे है, उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दी। पहली ही फिल्म से वो छा गए और लाखों लड़कियों के दिलों की धड़कन बन गए। ऋतिक अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहे। कभी शादी तो कभी तलाक और कभी अफेयर ऐसा लगने लगा कि अब एक्टर की रियल लाइफ ही किसी फिल्मी कहानी की तरह है। आइए अभिनेता के बर्थडे के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें जान लेते हैं।
इस फिल्म से किया डेब्यू
ऋतिक रोशन का जन्म 10 जनवरी 1974 को मुंबई में एक्टर और निर्देशक राकेश रोशन और पिंकी रोशन के घर हुआ था। एक्टर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2000 में कहो न प्यार है फिल्म से की थी। ये फिल्म सिर्फ 10 करोड़ के बजट में बनी थी और इतना बंपर कलेक्शन हुआ कि फिल्म ने 78 करोड़ रुपये कमा लिए। इस फिल्म के लिए उन्हें अवार्ड भी मिला और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
यह भी पढ़ें: 9 की उम्र में झेला यौन शोषण का दर्द, बिन शादी बनीं मां, एक्ट्रेस ने खुद बताई आपबीती
इन फिल्मों में दिखा चुके हैं एक्टिंग का जलवा
ऋतिक रोशन अपने एक्टिंग करियर में ऐसी कई फिल्में कर चुके हैं जिनका कोई तोड़ नहीं। इस लिस्ट में हालिया रिलीज ‘फाइटर’, ‘कभी खुशी कभी ग़म’, ‘जोधा अकबर’, ‘फिजा’, ‘कोई मिल गया’, ‘वॉर’, ‘अग्निपथ’, ‘क्रिश’, , ‘क्रिश 3’, ‘धूम 2’ और गुजारिश’, ‘ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘बैंग बैंग’, ‘सुपर 30’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने छोटे पर्दे पर साल 2011 में डांस रियलिटी शो ‘जस्ट डांस’ से डेब्यू किया।
पत्नी को तलाक के एवज में दिए 380 करोड़
ऋतिक रोशन अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी खबरों में छाए रहे। उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त सुजैन खान से साल 2000 में शादी की थी। लेकिन एक समय बाद उन्हें लगने लगा कि अब ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ सकता। ऐसे में कपल ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया और साल 2014 में 380 करोड़ रुपये एलिमनी दे तलाक पाया। ये इंडस्ट्री का सबसे महंगा तलाक कहा जाता है।
सुजैन और ऋतिक ने किया मूव ऑन
ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने तलाक लेने के बाद अपनी लाइफ में आगे बढ़ने का फैसला किया। ऋतिक अपने से 12 साल छोटी लड़की सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में ही देखा जाता है। एक्टर के परिवार वालों को भी सबा पसंद है तभी तो वो अक्सर उनके घर के फंक्शन में नजर आती हैं।
यह भी पढ़ें: कपूर खानदान के इस सुपरस्टार ने अकेले बिताए 33 साल, कैंसर से हुई थी पत्नी की मौत
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
40 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines