Hrithik Roshan Film: 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के खास मौके पर हर कोई देशभक्ति से भरी फिल्में देखना पसंद करता है. अगर आप भी घर बैठे कुछ ऐसा ही देखना चाहते हैं, तो हम आपको दो साल पहले रिलीज हुई एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तो ठीक-ठाक कमाई की थी, लेकिन इसे ओटीटी पर खूब प्यार मिला था. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ है. फिल्म ‘फाइटर’ को आज से 2 साल पहले यानी 25 जनवरी 2024 को रिलीज किया गया था. इस फिल्म को लेकर पहले तो तगड़ा बज बना हुआ था, लेकिन फिल्म उम्मीद के हिसाब से कमाई नहीं कर पाई थी और बॉक्स ऑफिस पर ना हिट हुई और ना ही फ्लॉप.
औसत या सेमी हिट
फिल्म ‘फाइटर’ टिकट खिड़की पर औसत या सेमी हिट ही रही थी और किसी बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई थी. हालांकि, इस फिल्म की कहानी बेहद शानदार है और इसमें आपको देशभक्ति का पूरा जज्बा देखने को मिलेगा. फिल्म को ओटीटी पर लोगों का खूब प्यार मिला था.
फिल्म का बजट और कलेक्शन
इसी के साथ अगर फिल्म के बजट और कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म को बनाने में लगभग 250 करोड़ रुपये की मोटी लागत आई थी. वहीं, अगर इसकी कमाई पर गौर करें तो फिल्म लगभग भारत में नेट 215 करोड़ से ज्यादा और वर्ल्डवाइड करीब 337-350 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई थी, जो उम्मीद से कम था.
आईएमडीबी रेटिंग
भले ही कुछ भी हो, लेकिन फिल्म को ओटीटी पर लोगों का खूब प्यार मिला था. इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा दीपिका पादुकोण भी बेहद अहम किरदार में थी. फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म को 10 में से 6.2 की रेटिंग मिली है. अगर आप इस गणतंत्र दिवस घर बैठे कुछ देखना चाहते हैं, तो ये आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. ‘फाइटर’ को आप नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- 70-80 करोड़ के बजट में बनी वो फिल्म, जिसने की थी 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई, 2015 में हुई थी रिलीज
संबंधित खबरें
दिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
29 mins agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 hr agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
2 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
3 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
23 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines