हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

धूं धूं कर जला सेट, ऊपर से नीचे तक बुरी तरह जले Sanjay Khan, हुई 72 सर्जरी, महादेवन का शॉकिंग खुलासा

Ananth Mahadevan Shocking Revelation: बॉलीवुड एक्टर संजय खान वो एक्टर हैं जो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वहीं वो ऋतिक रोशन के एक्स ससुर भी रह चुके हैं। उनके साथ एक ऐसा हादसा हुआ जिसमें उनकी जान जाने से बाल-बाल बची…

विज्ञापन

Ananth Mahadevan Shocking Revelation:  बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री  हॉलीवुड अक्सर कोई न कोई ऐसी घटना की खबरें सुनने को मिल ही जाती हैं जो हैरान कर देती हैं। एक ऐसा ही खुलासा हाल ही में सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में अनंत महादेवन (Anant Mahadevan) ने कुछ ऐसे खुलासे किए हैं कि सुन रोंगटे खड़े हो गए हैं। जी हां, महादेवन ने एक्टर संजय खान (Sanjay Khan) के बारे में बात की और बताया कि कैसे वो सेट पर बुरी तरह से आग से झुलस गए थे। आपको तो पता ही होगा कि संजय खान ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के एक्स ससुर यानी उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) के पिता हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा किस्सा…

संजय खान के साथ हुआ था जानलेवा हादसा

अपनी लाइफ के 45 साल बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को देने वाले अनंत महादेवन ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में कई शॉकिंग खुलासे किए हैं। इसमें उन्होंने एक ऐसा खुलासा भी किया जिसमें बताया कि कैसे टीपू सुल्तान के सेट पर आग लग गई थी और उसमें संजय खान ऊपर से नीचे तक बुरी तरह से जल गए थे। उनकी जान पर बन आई थी और बड़ी मुश्किल से वो बचे।

यह भी पढ़ें:Amitabh Bachchan से पूछा 7 करोड़ का सवाल! मजाकिया अंदाज में बोले- ‘मेरी नौकरी तो गई’

विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा

महादेवन ने इस एक्सीडेंट के बारे में बात करते हुए कहा कि टीपू सुल्तान में संजय खान ने लीड रोल अदा किया था। सेट पर दिवाली वाला सीन शूट हो रहा था और घास से बने सेट पर अचानक से आग लग गई। हालांकि उस समय अनंत सेट पर नहीं थे लेकिन जैसे ही खबर मिली तो वो भागकर सेट पर आए। वहां पर सिर्फ अंधेरा था और चारों तरफ भीड़ लगी थी। वहां सिर्फ एंबुलेंस का शोर, फायर ब्रिगेड की घंटी की आवाजें आ रही थीं और उन्हें वहां से तुरंत निकल जाने के लिए कहा गया क्योंकि वहां की भीड़ भड़क गई थी। इस हादसे में संजय खान बुरी तरह से जल गए और 62 लोगों की जान चली गई।

संजय खान की हुई 72 सर्जरी

जब सिद्धार्थ कनन ने अनंत से पूछा कि उन्हें तुरंत पता चल गया था कि संजय जल गए हैं तो अनंत ने कहा हां, अगले दिन उनकी पत्नी मिली थीं तो उन्होंने बताया था कि वो अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। अनंंत ने बताया कि वो उन्हें देखने के लिए अस्पताल में भी गए थे और वहां पर उन्हें ICU में दरवाजे के शीशे से देखा। अनंत ने बताया कि संजय की 72 सर्जरी हुई थी और 6 महीने के बाद एकदम ठीक होने के बाद उन्होंने फिर से सेट पर पूरे जोश के साथ एंट्री की और टीपू सुल्तान का रोल निभा वाहवाही लूटी। एक्टर ने बताया कि अपने चेहरे के निशानों को छिपाने के लिए उन्हें काफी मेकअप करना पड़ता था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पति होते हुए किसी और से किया प्यार, रचाई शादी, 4 महीने पहले सुनी हुई मांग, पहचाना कौन?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola