Hrithik Roshan, Dhurandhar: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ जबसे रिलीज हुई है, तबसे ही चर्चा में है. फिल्म को लोगों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी पकड़ बेहद बनाई हुई है और ये जमकर कलेक्शन कर रही है. इस बीच अब ऋतिक रोशन ने भी फिल्म का रिव्यू दिया है. आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा?
ऋतिक रोशन ने दिया रिव्यू
ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में ऋतिक रोशन ने फिल्म ‘धुरंधर’ का रिव्यू किया है. फिल्म को लेकर ऋतिक रोशन ने लिखा कि मुझे सिनेमा पसंद है, ऐसे लोग पसंद है, जो भंवर में फंसते हैं और कहानी को कंट्रोल करने देते हैं. उसे तब तक हिलाते हैं, जब तक उन्हें जो बात कहनी है स्क्रीन पर निकलकर ना आ जाए और धुरंधर इसका उदाहरण है.
मैं इसकी पॉलिटिक्स- ऋतिक
ऋतिक रोशन ने आगे लिखा कि कहानी को कहने का तरीका बहुत पसंद आया और यही सिनेमा है. मैं इसकी पॉलिटिक्स से सहमत नहीं हो सकता और इस बात पर बहस भी नहीं कर सकता हूं दुनिया के नागरिक होने के नाते हम फिल्ममेकर्स को क्या जिम्मेदारी उठानी चाहिए. फिर भी मैं इस बात को इग्नोर नहीं कर सकता कि सिनेमा के एक स्टूडेंट के तौर पर मुझे कितना पसंद आया और मैंने इससे कितना कुछ सीखा, कमाल है.
शानदार कमाई कर रही है फिल्म
ऋतिक रोशन ने फिल्म को लेकर अपना बेहद शानदार रिव्यू दिया है. गौरतलब है कि रणवीर सिंह की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. फिल्म को ना सिर्फ फैंस और दर्शकों बल्कि सेलेब्स का भी बेहद पॉजिटिव रिव्यू मिला है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ये 150 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है और जल्द ही 200 करोड़ के आंकड़े को भी पार करने के लिए तैयार है. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकेगी?
यह भी पढ़ें- ‘जिनके साथ मैंने फिल्मों में प्यार का अभिनय…’, Dharmendra को याद कर Hema Malini ने क्या कहा?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
8 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines