Deepika Padukone-Hrithik Roshan Kiss Scene Controversy: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ 25 दिसंबर को रिलीज हुई थी। अब फिल्म को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल फिल्म में एक सीन है, जिसमें दीपिका और ऋतिक एयरफोर्स की यूनिफॉर्म में एक दूसरे को किस करते हैं। इसको लेकर असम में पोस्टेड विंग कमांडर सौम्यदीप दास ने आपत्ति जताई है। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के साथ दीपिका और ऋतिक को लीगल नोटिस भेजा है। इस सीन को लेकर सौम्यदीप दास का कहना है, इस तरह वायुसेना की वर्दी में किस करना गलत है। इससे यूनिफॉर्म का अपमान होता है।
विंग कमांडर सौम्यदीप आगे कहते हैं, एयरफोर्स की यूनिफॉर्म महज एक कपड़े का टुकड़ा नहीं है। ये हमारे देश की रक्षा के लिए अनुशासन और त्याग की निशानी है। दीपिका और ऋतिक को फिल्म में एयरफोर्स के सदस्य के रूप में देखा गया है। ऐसे में यूनिफॉर्म पहनकर इस तरह की हरकत करना गलत है। साथ ही ऐसा करने से देश की सेवा में अनगिनत जवानों के बलिदान, उनकी गरिमा को ठेस पहुंचती है। यह यूनिफॉर्म पवित्र प्रतीक है, रोमांटिक एंगल के लिए इसका इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। ऐसा करना पूरी तरह गलत है।
फाइटर के मेकर्स से दुनिया के सामने माफी मांगने की मांग
एयरफोर्स के मेहमानों से मर्यादा और ईमानदारी की उम्मीद की जाती है। इस तरह यूनिफॉर्म पहनकर किस करना उनका एक गैर जिम्मेदार व्यवहार दिखाता है। साथ ही विंग कमांडर ने फिल्म के मेकर्स से इस सीन को हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा है इस सीन को फिल्म से हटा दिया जाए और मेकर्स को देश के जवानों से पूरी दुनिया के सामने माफी मांगनी चाहिए। विंग कमांडर चाहते हैं, मेकर्स उन्हें लिखित में इस बात का जवाब दें कि वो दोबारा एयरफोर्स के जवानों की यूनिफॉर्म का कभी अपमान नहीं करेंगे।
ये भी पढ़ें-35 साल की उम्र में मां बनेंगी Bigg Boss की ये फेमस कंटेस्टेंट
क्या है फिल्म की कहानी?
वहीं फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं, इसके कलेक्शन की अगर बात करें तो इसने बॉक्सऑफिस पर महज 178 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की कहानी की अगर बात करें तो ये 2019 में हुई बालाकोट और पुलवामा एयरस्ट्राइक से प्रेरित है। ये भारत के जाबाजों की बहादुरी को दर्शाती है। एक ऐसा फाइटर जिसकी लड़ाई केवल दुश्मन से ही नहीं बल्कि खुद से भी है। इसमें ऋतिक स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया, दीपिका स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ और अनिल कपूर एयरफोर्स ऑपरेशन चीफ बने है। अननिल कपूर फिल्म में बेस्ट पायलट की एक टीम बनाते हैं। इसमें पुलवामा और बालाकोट सीमा पर हुए हमले को दिखाया गया है। पुलवामा अटैक को आप सब ने उरी में देखा होगा,ऐसे में फिर से सिद्धार्थ आनंद ने फाइटर में पुलवामा और बालाकोट की कहानी को बहुत अच्छे से प्रजेंट किया है। यह कहानी भारत के बेस्ट वायुसेना अधिकारियों पर आधारित है। जिसमें फाइटर प्लेन के साथ ऋतिक के जबरदस्त स्टंट देखने को मिले हैं।
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
44 mins agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 hr agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
2 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
2 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
3 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
4 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
4 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines