Hrithik Roshan Cameo in TIGER 3: बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान (Salman Khan) के फैंस इन दिनों उनकी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। ये फिल्म इसी साल 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मनीष शर्मा (Maneesh Sharma) के निर्देशन में बनी इस फिल्म एक बार फिर सलमान और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की जोड़ी साथ नजर आने वाली है। ‘टाइगर 3’ साल 2012 में आई ‘एक था टाइगर’ (Ek Tha Tiger) की तीसरी किस्त है।
सलमान और कैटरीना के फैंस काफी लंबे समय से दोनों के साथ आने का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म होने वाला है। इसी बीच फिल्म में वॉर एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के कैमियो की खबरें सामने आ रही हैं, जिसको लेकर फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस कमेंट्स कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Tiger 3 में Hrithik Roshan का कैमियो
सामने आ रही खबरों की मानें तो, सलमान की ये फिल्म इस साल रिलीज हुई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की दोनों फिल्मों ‘पठान’ (Pathaan) और ‘जवान’ (Jawan) को बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड में पीछे छोड़ सकती है। ऐसे में अब एक और खबर लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित कर रही है वो ये है कि फिल्म में शाहरुख के साथ-साथ अब ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan Cameo in TIGER 3) का कैमियो भी नजर आने वाला है, जिसको लेकर फैंस थोड़ा गुस्सा हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: DDLJ में नजर आने के बाद भी एक्ट्रेस को करना पड़ा नाकामी का सामना, ब्लॉकबस्टर देने के बाद भी बर्बाद हुआ करियर
‘क्यों मजा खराब कर रहे हो?’
दरअसल, फैंस फिल्म में तीनों स्टार्स की एंट्री से सुपर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। ऐसे में उनका कहना है कि अगर फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो नजर आ रहा है तो ऋतिक रोशन के कैमियो को छूपा कर भी रख सकते थे। शेयर की गई पोस्ट में फैंस कमेंट कर कह रहे हैं, ‘यार कुछ तो सरप्राइज रहने देना था’। एक और यूजर लिखता है, ‘भाई बताने की क्या जरूरत थी यार?’। एक फैन लिखता है ‘स्पॉयलर्स देकर क्यों मजा खराब कर रहे हो?’, एक और यूजर लिखता है, ‘काश हमें वो तीनों एक ही फ्रेम में देखने को मिलें’।
संबंधित खबरें
'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
1 hr agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
2 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
3 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
3 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
4 hrs agoLIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
5 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
5 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
15 hrs agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
20 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines