बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. फैंस इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए बेहद ही एक्साइटेड हैं. ऐसे में अब फैंस को किंग खान की ओर से बड़ा सरप्राइज रखा गया था. उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर AskSrk सेशन रखा था, जिसमें उन्होंने फैंस के सवालों के खुलकर जवाब दिए. इसी बीच सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘किंग’ पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. इतना ही नहीं, एक्टर ने लड़की पटाने की टिप्स भी दी. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
शाहरुख खान ने बर्थडे से 2 दिन पहले ही AskSrk सेशन रखा. उन्होंने अपनी फिल्मों से लेकर लोगों की समस्याओं का समाधान तक दिया. मजेदार सवालों के शानदार जवाब भी दिए. उन्होंने ट्रोल्स को भी मुंहतोड़ जवाब देकर बोलती बंद कर दी. इन सबके बीच एक यूजर ने किंग खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट फिल्म ‘किंग’ को लेकर सवाल किया, ‘सर, पठान में कुर्सी की पेटी बांध ली थी, जवान में आपने कहा बैंडेज बांध लो, वो भी कर लिया था. पर बड़ी चीज है कि अब किंग में हमें क्या करना है?’ इस पर अभिनेता की ओर से शानदार जवाब दिया गया. उन्होंने कहा, ‘अब सब कुछ खुला छोड़ दो.’ उनका ये कमेंट चर्चा में आ गया है.
‘किंग’ के टाइटल का होगा ऐलान?
इसके साथ ही शाहरुख खान से इस दौरान एक शख्स ने ‘किंग’ के टीजर की डिमांड की तो एक्टर ने फिल्म के ऑफिशियल टाइटल के बारे में कहा. यानी कि उनकी बात से एक चीज साफ हो गई कि ‘किंग’ फिल्म का ऑफिशियल टाइटल नहीं था. यूजर ने सेशन में शाहरुख खान से सवाल किया, ‘किंग का टीजर DM कर दो.’ इस पर अभिनेता ने कहा, ‘अभी टाइटल तो अनाउंस किया नहीं है ऑफिशियली. तुम टीजर पर कैसे पहुंच गए?’
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस, जिसके पिता के नाम पर चलती है ट्रेन, कभी कॉफी बेचकर कमाती थीं 30 रुपये
शाहरुख खान ने लड़की को इंप्रेस करने के दिए टिप्स
इतना ही नहीं, शाहरुख खान ने इस दौरान लड़की को इंप्रेस करने टिप्स दिए. एक यूजर ने उनसे सवाल किया, ‘शाहरुख सर लड़कियों को खुश करने के लिए क्या करना चाहिए?’ इस पर उन्होंने जवाब दिया, ‘मेरा गाना ट्राय कर.’ किंग खान के मजेदार जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘अफॉर्ड कर पाएगा?’, आर्यन खान संग काम करने पर बोले शाहरुख खान, ‘द बैड्स…’ के सीक्वल पर भी दिया रिएक्शन
शाहरुख खान के बर्थडे पर फैंस को मिलेगा सरप्राइज
बहरहाल, शाहरुख खान अपने बर्थडे के मौके पर फैंस को बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं. उनके जन्मदिन वाले दिन वह फैंस के लिए फिल्म ‘किंग’ का पोस्टर जारी करेंगे. साथ ही माना जा रहा है कि इस पोस्टर के साथ ही फिल्म के टाइटल का ऑफिशियली भी ऐलान किया जाएगा. आपको बता दें कि शाहरुख खान को साल 2023 में तीन ब्लॉकबस्टर फिल्मों में देखा गया था. वह ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ में नजर आए थे. उन्होंने उस साल तीनों फिल्मों से 2000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था.
यह भी पढ़ें: 28 साल पुरानी वो रोमांटिक फिल्म, जिसमें शिप में दिखा था जबरदस्त रोमांस, जीते थे 11 ऑस्कर अवॉर्ड्स
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
55 mins agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
3 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
3 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
16 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
16 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines