Dunki, Shahrukh Khan, Rajkumar Hirani: साल 2023 में 21 दिसंबर को शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दर्शकों को ये फिल्म बेहद पसंद आ रही है।
बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अपने पैर जमा रखे है और ये जमकर कमाई कर रही है। इस बीच अब ‘डंकी’ के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कई खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं…
यह भी पढ़ें- कौन हैं Aamir Khan के होने वाले दामाद Nupur Shikhare? जिनका Sushmita Sen से भी खास कनेक्शन
राजकुमार हिरानी ने फिल्म को लेकर किए कई खुलासे
हाल ही में ibollywoodlife ने अपने इंस्टाग्राम पर राजकुमार हिरानी का एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हिरानी ‘डंकी’ को लेकर कई खुलासे करते नजर आए। पठान और जवान आने के बाद शाहरुख खान ‘डंकी’ जैसी शानदार फिल्म में इतना शानदार रोल प्ले करते हैं?
हम लोगों ने पहले ही फैसला कर लिया था कि हम साथ काम करेंगे- हिरानी
इसके लिए आपने उन्हें कैसे अप्रोच किया और क्या इसके लिए हमेशा वहीं आपके दिमाग में रहते थे? इसके जवाब में हिरानी ने कहा कि ये फिल्म कुछ बनी ऐसे कि हम लोगों ने पहले ही फैसला कर लिया था कि हम साथ में काम करेंगे। हम लोग अक्सर मिलते रहते थे कि कभी तो साथ में काम करेंगे और मैं इतनी कम फिल्में बनाता हूं कि वो मौका कभी आया ही नहीं।
फिर क्या बूढ़े होकर साथ में काम करेंगे?
राजकुमार हिरानी ने आगे कहा कि इस पर बात करते हुए शाहरुख ने कहा कि आपकी भी उम्र कुछ कम नहीं हो रही है और मैं भी 50s में आ चुका हूं। अब एक फिल्म कर लेनी चाहिए, नहीं तो फिर क्या बूढ़े होकर साथ में काम करेंगे, तो हमने फैसला कर लिया था। उस टाइम मैं जो भी दो-तीन कहानियां लिख रहा था मैंने उनको सुनाई और उन्हें ये पसंद आ गई। इसके बाद हमने इस पर काम करना शुरू किया।
ये तो पहले से ही तय था और इसमें कोई चॉइस नहीं थी- हिरानी
हिरानी ने आगे कहा कि ये तो पहले से ही तय था और इसमें कोई चॉइस नहीं थी, ये फिल्म तो हम साथ में कर ही रहे हैं। कहानी उनके सामने ही लिखी गई, हम लोग रोज मिलते थे, बातचीत होती रही और कहानी बदलती रही। मैं इस पर रिसर्च बहुत कर रहा था और वो जब भी सेट पर आते थे तो उन्हें सब पता होता था।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
13 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
16 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
17 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
18 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
18 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
18 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines