Reena Roy: फिल्मों के इतिहास में जब भी बात पुरानी अदाकारा की आती है तो सायरा अली को याद किया जाता है। जिसमें उन्होंने अपनी बेमिसाल एक्टिंग और लाजवाब किरदार से करोड़ों दिल जीते हैं। बात 1976 की है जब ऐसी ही एक फिल्म पर्दे पर उतरी जिसका नाम था ‘नागिन’। फिल्म का मशहूर गाना ‘तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना’ लता मंगेशकर की आवाज में सुनने को मिला था। रीना रॉय (Reena Roy) की अदाओं के साथ ये गाना बेहद फेमस हुआ। अगर कभी आपने भी इस फिल्म को देखा है तो आपके जहन में इच्छाधारी नागिन का रूप लेकर झूमती रीना रॉय की तस्वीरें जरूर आई होंगी।
रीना रॉय ने एक्टिंग से जीत लिए थे सबके दिल
इस फिल्म में रीना रॉय को कई गानों में दिखाया गया लेकिन फिल्म में रीना के इसी गाने को बेहद तवज्जो दी गई थी। आपने देखा होगा कि आज के वक्त में भी ये गाना अक्सर लोगों की जुबान से सुनने को मिल ही जाता है। आज हम आपको उनकी फिल्मों या एक्टिंग के बारे में नहीं बल्कि उनकी जिंदगी से रूबरू कराने जा रहे हैं। दरअसल, बात 70 और 80 के दशक के बीच की है, जब एक्ट्रेस सायरा ने अपनी बेमिसाल एक्टिंग के साथ अपनी खूबसूरती से भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई थी। इनका जन्म 7 जनवरी 1957 में हुआ था। वो एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती थीं, इनका असली नाम सायरा अली था।
मां ने बदला नाम
इनके पिता का नाम सादिक अली था और वो पहले ही फिल्मों की दुनिया से जुड़े हुए थे। सायरा की दो बहनें और एक भाई भी थे। इनके माता-पिता की शादी के कुछ ही वक्त बाद ही दोनों के बीच तलाक हो गया। जिसके बाद उनकी मां ने सायरा अली को अपनाने का फैसला किया। समय के चलते मां ने सायरा का नाम बदलकर रूपा रॉय रख दिया। अब वक्त आगे जा रहा था तो धीरे-धीरे रूपा भी बड़ी होती जा रही थीं। वहीं, इस वक्त घर की कमाई करने का कोई जरिया नहीं था। जिसके चलते घर के हालात बिगड़ते जा रहे थे। वक्त के साथ रूपा भी समझदार हुईं और घर के हालात को देखते हुए उन्होंने कम उम्र में ही फिल्मों में एंट्री का फैसला लिया।
यह भी पढ़ें: यूट्यूबर ‘कुंवारी बेगम’ गिरफ्तार, नवजातों का यौन शोषण करने को उकसाने का आरोप, बाल आयोग-NCW तक पहुंचा विवाद
रीना रॉय की जिंदगी के कई उतार-चढ़ाव
हालांकि, फिल्मों से हटकर भी रीना रॉय ने अपनी जिंदगी में कई उतार- चढ़ाव देखे। जिसमें वह पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी कर पाकिस्तान चली गईं। उनकी शादी के कुछ समय बाद ही नोक-झोंक के चलते उनका तलाक हो गया, जिसके बाद वह वापस भारत लौटीं। फिर रीना रॉय ने एक बार फिर फिल्मों की दुनिया में कदम रखने का मन बनाया लेकिन अब उनका जादू नहीं चला क्योंकि अब कई एक्ट्रेसेस बॉलीवुड में पैर जमा चुकी थीं। जिसके चलते रीना को नाकामयाबी का सामना करना पड़ा। कामयाबी न मिलने के चलते रीना राय ने हमेशा के लिए फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। बात साल 1976 की है जब शत्रुघ्न सिन्हा के साथ उनकी लव स्टोरी काफी चर्चाओं में रही थी।
संबंधित खबरें
'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
2 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
3 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
5 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
6 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
7 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
19 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines