Shahrukh khan Salman khan Friendship: बॉलीवुड इंडस्ट्री में सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) दो ऐसे नाम हैं जिनके नाम का सिक्का चलता है। दोनों को साथ में कई बार देखा जाता है। लेकिन एक समय था जब उनकी ऐसी दुश्मनी हो गई थी कि वो एक दूसरे की शक्ल भी देखना पसंद नहीं करते थे। ऐसे में कहीं न कहीं इंडस्ट्री को भी इसका नुकसान झेलना पड़ रहा था। लेकिन बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) एक ऐसे इंसान थे जिनकी इफ्तार पार्टी में ये दुश्मनी दोस्ती में बदल गई। सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में सलमान खान के करीबी और पॉलिटिशियन राहुल कानल ने बताया कि कैसे दो खान एक हुए।
कैसे हुई सलमान और शाहरुख की दोस्ती
सिद्धार्थ कनन के इंटरव्यू में राहुल कानल आए जो एक पॉलिटिशियन हैं और उनका बॉलीवुड से भी खास कनेक्शन हैं। उन्होंने इंटरव्यू में कई खुलासे किए और ये भी बताया कि कैसे सलमान खान और शाहरुख खान की दुश्मनी दोस्ती में बदल गई। उन्होंने बताया कि बाबा की इफ्तार पार्टी में शाहरुख खान पहुंचे थे और वो एक टेबल पर बैठे थे जिस पर बाबा सिद्दीकी भी बैठे थे। सामने से सलमान खान भी आए और दोनों ने एक दूसरे को ग्रीट किया।
यह भी पढ़ें: Ajay Devgn की ऑन स्क्रीन पत्नी, ‘रोड’ में हुई बोल्ड, नहीं मिली सही ‘कंपनी’, अब जी रहीं गुमनामी की जिंदगी
दुश्मनी बदल गई दोस्ती में
राहुल ने बताया कि रमजान का जो माहौल रहता है उसमें राजा हो या रंक हो साथ बैठते हैं और साथ में नमाज पढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि सलीम अंकल टेबल पर बैठे थे और भाई वहां आए तो शाहरुख खान बैठे थे और सब एक घर के माहौल में थे। भाई शूट खत्म करके आ रहे थे, तभी दोनों ने झप्पी मार ली। दोनों को देखकर लग ही नहीं रहा था कि उनके बीच में दुश्मनी थी। दोनों अच्छे से बात कर रहे थे।
सलमान और शाहरुख ने बाद में किया साथ में काम
हालांकि लंबे समय से सलमान खान और शाहरुख खान ने साथ में काम नहीं किया था। लेकिन बाबा सिद्दीकी की पार्टी में दोस्ती होने के बाद पहले सलमान खान शाहरुख की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म पठान में नजर आए। फिर शाहरुख खान ने भी दोस्ती का परिचय देते हुए भाईजान की फिल्म टाइगर 3 में एक खास रोल अदा किया। इन फिल्मों में भी दोनों की दोस्ती साफ नजर आ रही थी। हमारी तो ऊपरवाले से यही प्रार्थना है कि इन दोनों की दोस्ती ऐसे ही बनी रहे।
यह भी पढ़ें: Baba Siddique ने मरने से एक दिन पहले इस इंसान को किया था फोन, Salman Khan के करीबी का खुलासा
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
12 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
16 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
16 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
21 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines