हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Akshay Kumar लेकर आए कॉमेडी-सस्पेंस से भरी Housefull 5, ट्रेलर देख क्या बोले यूजर्स?

मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की रिलीज में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है, जो बेहद कमाल का है। आइए जानते हैं कि फिल्म के ट्रेलर पर लोगों का क्या कहना है?

विज्ञापन
हाउसफुल 5 का ट्रेलर रिलीज।

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जैसे ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, वो इंटरनेट पर छा गया। लोगों ने ट्रेलर को देखने के बाद इस पर अपना-अपना रिएक्शन भी देना शुरू कर दिया है। अपकमिंग फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के ट्रेलर पर लोगों की क्या राय है और इसे कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है? आइए जानते हैं…

फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के ट्रेलर पर लोगों का रिएक्शन क्या?

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर मूवी ‘हाउसफुल 5’ को देखने के बाद हर कोई इस पर अपनी राय दे रहा है। एक यूजर ने फिल्म के ट्रेलर पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि ब्लॉकबस्टर हाउसफुल 5 का ट्रेलर। दूसरे यूजर ने कहा कि किलर कॉमेडी है हाउसफुल 5। तीसरे यूजर ने लिखा कि हाउसफुल 5 का ट्रेलर बहुत शानदार है। एक और यूजर ने लिखा कि क्या ट्रेलर है, मजा आ गया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि हाउसफुल 5 का ट्रेलर मस्त है। एक और यूजर ने कहा कि सच में क्या कमाल का ट्रेलर है। इस तरह के तमाम पॉजिटिव रिएक्शन लोगों ने इस ट्रेलर को देखने के बाद दिए हैं।

कैसा है ट्रेलर?

वहीं, अगर फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो ये फुल मस्ती, कॉमेडी और सस्पेंस से भरा हुआ है। फिल्म के ट्रेलर में आपको सब कुछ दिखने के बाद भी कहानी का अंदाजा मुश्किल ही लगेगा। अब लोगों को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन

लोगों को फिल्म का इंतजार

फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के ट्रेलर रिलीज के बाद इसको लेकर अब बेकरारी और भी बढ़ गई है और लोग इसका इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म टिकट खिड़की पर क्या कमाल करती है? और बॉक्स ऑफिस पर इसकी पकड़ कितनी मजबूत होती है। अब इसका पता फिल्म की रिलीज के बाद ही लगेगा।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 या Naagin 7… कलर्स ने किस शो को लेकर दिया हिंट? देखें यूजर्स के रिएक्शन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola