साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है। हालांकि, फिल्म की कमाई लगातार गिरती जा रही है। ना सिर्फ फिल्म ‘हाउसफुल 5’ बल्कि इन दिनों टिकट खिड़की पर कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ भी है, लेकिन ‘ठग लाइफ’ का भी बुरा हाल है। इस बीच अब इन दोनों फिल्मों की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े आ गए हैं। आइए जानते हैं कि किस फिल्म के खाते में कितने नोट आए हैं?
दोनों फिल्मों की कमाई क्या?
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने अपनी रिलीज के 14वें दिन 2.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म की कमाई में 13वें दिन के मुकाबले गिरावट देखने को मिली है। इसी के साथ फिल्म ‘ठग लाइफ’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 15वें दिन 0.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दोनों ही फिल्मों के अभी ये आंकड़े शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव भी हो सकता है।
दोनों फिल्मों की टोटल कमाई
इसी के साथ अगर इन फिल्मों की टोटल कमाई की बात करें तो फिल्म ‘हाउसफुल 5’ अब तक बॉक्स ऑफिस पर 167.90 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। वहीं, अगर ‘ठग लाइफ’ की बात करें तो इस फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं और 15 दिनों में फिल्म 50 करोड़ रुपये का भी कलेक्शन नहीं कर पाई है। इस फिल्म ने अब तक 47.73 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश
इतना ही नहीं बल्कि दोनों फिल्मों की गिरती कमाई को देखकर लग रहा है कि जल्दी ही बॉक्स ऑफिस से इनका पत्ता साफ हो जाएगा क्योंकि टिकट खिड़की पर आने के लिए इस वक्त कई फिल्में खड़ी हुई हैं। जी हां, एक-दो नहीं बल्कि कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक ही दिए आएंगी और उस दिन टिकट खिड़की पर होगा सुपरक्लैश।
कई फिल्में एक ही दिन होंगी रिलीज
इस लिस्ट में काजोल की फिल्म ‘मां’, फिल्म ‘कन्नप्पा’, सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘निकिता रॉय’, फिल्म ‘ज्ञानवापी फाइल्स’ और रेखा की सुपरहिट फिल्म ‘उमराव जान’ रि-रिलीज हो रही है। बता दें कि ये सभी फिल्में 27 जून को रिलीज के लिए तैयार खड़ी हैं। हालांकि, देखने वाली बात होगी कि ये फिल्में पहले दिन क्या कमाल करती हैं? और ओपनिंग डे पर इनका कितना कलेक्शन होता है?
यह भी पढ़ें- Nysa और Yug को क्यों पसंद नहीं आती मम्मी की फिल्में? Kajol ने खुद बताई वजह
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
7 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
7 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
18 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
18 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
20 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines