अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की मल्टीस्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का टीजर 30 अप्रैल को रिलीज किया गया था। अब फिल्म से जुड़ी एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आ रही है। इस टीजर को देखने के बाद फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए थे। मिनटों में कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का टीजर वायरल हो गया था। गाने से लेकर ग्लैमर तक पर लोगों की नजरें ठहर गई थीं। वहीं, अब आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ‘हाउसफुल 5’ के टीजर को यूट्यूब से हटा दिया गया है।
‘हाउसफुल 5’ का टीजर यूट्यूब से गायब
6 जून को ‘हाउसफुल 5’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है और उससे पहले यूट्यूब से फिल्म का टीजर हटना कोई छोटी बात नहीं है। अब फैंस भी हैरान रह गए हैं। जब लोग यूट्यूब पर ‘हाउसफुल 5’ का टीजर सर्च कर रहे हैं और उन्हें वो टीजर नजर नहीं आ रहा, तो सबके दिमाग में एक ही सवाल होगा- आखिर माजरा क्या है? तो चलिए जानते हैं कि यूट्यूब ने अक्षय कुमार की फिल्म के टीजर को क्यों हटाया है?
यूट्यूब से ‘हाउसफुल 5’ का टीजर हटने का क्या है कारण?
दरअसल, ‘हाउसफुल 5’ का टीजर यूट्यूब से कॉपीराइट क्लेम के चक्कर में हटाया गया है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट हुए ‘हाउसफुल 5’ के टीजर को 10 दिनों में लाखों व्यूज मिल चुके थे। वहीं, मुसीबत तब आई जब 9 मई की सुबह ये टीजर यूट्यूब पर नजर नहीं आया। जब आप इसे देखेंगे तो आपको देखने को मिलेगा, ‘Mofusion Studios के कॉपीराइट क्लेम के कारण वीडियो अब उपलब्ध नहीं है।’
यह भी पढ़ें: The Royals Review: Bhumi Pednekar और Ishaan Khatter की केमिस्ट्री कैसी? 8 एपिसोड देखने से पहले पढ़ें रिव्यू
कॉपीराइट स्ट्राइक के बाद यूट्यूब ने लिया एक्शन
हालांकि, ‘हाउसफुल 5’ का टीजर अभी भी इंस्टाग्राम पर दिखाई दे रहा है। साथ ही अभी तक ये क्लियर नहीं हुआ है कि Mofusion Studios की कॉपीराइट स्ट्राइक किस बारे में है। अभी तक इसे लेकर डिटेल में जानकारी सामने नहीं आई है। अब टीजर हटने के बाद फैंस भी टेंशन में आ गए हैं कि कहीं फिल्म खतरे में न पड़ जाए।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
12 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
13 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
15 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
16 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
19 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
19 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
20 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines