2025 Comedy-Thriller Movie: बॉलीवुड में कई कॉमेडी-थ्रिलर मूवी बनी हैं जो ऑडियंस को काफी पसंद भी आई हैं. साल 2025 में भी एक मूवी ऐसी थी जो कॉमेडी थ्रिलर होने के बाद बाकी सभी फिल्मों से बेहद अलग थी. दरअसल इस मूवी को एक नहीं बल्कि दो-दो क्लाइमेक्स के साथ रिलीज किया गया था. सिनेमाघरों में ऑडियंस को हंसाने के साथ-साथ अब ये ओटीटी पर भी मौजूद है. हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार स्टारर ‘हाउसफुल 5’ मूवी की. मूवी के दो क्लाइमेक्स में अलग-अलग किलर को दिखाया गया है जिसका राज आखिर तक खुलता है. चलिए मूवी के बारे में डिटेल में जानते हैं.
मूवी की कहानी
अक्षय कुमार स्टारर इस मूवी में 19 बॉलीवुड सितारे नजर आए हैं. हाउसफुल 5 में जहां हर मोड़ पर हंसी का डोज मिलेगा, वहीं ये थ्रिलर और सस्पेंस से भी भरी हुई है. फिल्म की कहानी शुरू होती है एक क्रूज से, जहां एक डॉक्टर का मर्डर हो जाता है. वहीं दूसरे सीन में दिखाया जाता है कि एक बड़े बिजनेसमैन के बर्थडे पार्टी के लिए उसकी फैमिली एक क्रूज बुक करती है और सभी गेस्ट्स को बुलाती है. इस दौरान बिजनेसमैन का निधन हो जाता है और फैमिली सभी गेस्ट्स से ये बात छुपाती है.
यह भी पढ़ें: Housefull 5 से लेकर Special Ops 2 तक… इस हफ्ते सबसे ज्यादा देखी गई ये फिल्में-सीरीज
हर मोड़ पर मिलेगा ट्विस्ट
मूवी की कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब बिजनेसमैन मरने से पहले अपने बेटे जॉली के बारे में अपनी फैमिली को बताता है जिसे वो काफी टाइम से सबसे छुपाकर रखता है. बिजनेसमैन की फैमिली फिर असली जॉली की तलाश में लग जाती है और इसी बीच 3 नकली जॉली सामने आते हैं और खुद को बिजनेसमैन का बेटा बताते हैं. ये सब घटना क्रूज पर ही होती है. अब असली जॉली का पता लगाने के लिए क्रूज पर मौजूद डॉक्टर को बिजनेसमैन की फैमिली तीनों जॉली का डीएनए टेस्ट करवाने के लिए बोलती है, ताकि असली जॉली का पता चल सके. लेकिन रात के अंधेरे में डॉक्टर का ही मर्डर हो जाता है. जिससे गुत्थी उलझती जाती है. अब फिल्म की कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है कि असली जॉली कौन है और डॉक्टर का मर्डर किसने किया?
दो क्लाइमेक्स की मूवी
फिल्म में दो A और B क्लाइमेक्स दिखाए गए हैं. दोनों क्लाइमेक्स में किलर को अलग-अलग दिखाया गया है. अब किलर को पकड़ने के लिए कई ट्विस्ट एंड टर्न्स मूवी में देखने को मिलते हैं. इसका क्लाइमैक्स जानने के लिए आपको ये मूवी प्राइम वीडियो पर देखनी होगी वो भी दोनों क्लाइमैक्स के साथ.
यह भी पढ़ें: Housefull 5 किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, कब और कहां देखें Akshay Kumar की फिल्म?
फिल्म में कौन-कौन?
मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, डिनो मोरिया, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, फरदीन खान, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, चित्रांगदा सिंह और चंकी पांडे जैसे 19 सितारे हैं. मूवी को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है.
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
6 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
6 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
17 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
17 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
19 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines