Akshay Kumar Housefull 5: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने सिर्फ चार दिनों के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के पास जाकर कमाई कर दिखाई है। आने वाले दिनों में फिल्म कितना कलेक्शन करती है, ये देखना दिलचस्प होगा। इस बीच बड़ी बात ये है कि क्या ‘हाउसफुल 5’ अक्षय कुमार के करियर की गेम चेंजर बनकर सामने आएगी? करीब 4 साल बाद ऐसा हुआ है, जब अक्षय कुमार की किसी फिल्म ने सिर्फ चार दिन के अंदर 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री की है।
स्काई फोर्स के बाद दूसरी बड़ी फिल्म
अक्षय कुमार पिछले कुछ साल में लगातार फिल्में जरूर कर रहे हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये एवरेज ही साबित हुई हैं। अगर एक्टर की पिछली रिलीज फिल्मों पर नजर डालें तो साल 2021 में ‘सूर्यवंशी’ रिलीज हुई थी। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 233.33 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके बाद अक्षय कुमार की कई फिल्में रिलीज हुई जिसमें बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, सेल्फी, ओएमजी 2, बड़े मियां छोटे मियां और स्काई फोर्स शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Housefull 5 ने तोड़ा पिछली चारों सीरीज का रिकॉर्ड, 4 दिन में 100 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कैसे बन सकती है गेम चेंजर?
कहना गलत नहीं होगा कि पिछले इन 4 साल में अक्षय कुमार की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं। हालांकि कुछ ने ठीक-ठाक कलेक्शन भी किया है। स्काई फोर्स का टोटल कलेक्शन 111.55 करोड़ रुपये था, जबकि बड़े मियां छोटे मियां का टोटल कलेक्शन 105.75 रुपये था। यहां देखना होगा कि ये कलेक्शन इन फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन है, जबकि ‘हाउसफुल 5’ ने सिर्फ 4 दिन के अंदर 100 करोड़ रुपये की कमाई पार कर ली है। इस हिसाब से कहा जा सकता है कि ये फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के बाद अक्षय कुमार के करियर की दूसरी बड़ी फिल्म बन सकती है।
3 कारण से नहीं मिस कर सकेंगे फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ को देखने के हम आपको तीन कारण बता रहे हैं, जिसकी वजह से आप इन फिल्मों को बिल्कुल भी मिस नहीं कर पाएंगे।
किलर कॉमेडी
‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी कॉमेडी से भरपूर रही हैं। वहीं ‘हाउसफुल 5’ में कॉमेडी के साथ किलिंग का ट्विस्ट भी दिया गया है, जिसके साथ फिल्म को देखना काफी मजेदार साबित होगा।
पुरानी सीरीज के फैक्टर
‘हाउसफुल 5’ में ऐसे कई फैक्टर्स डाले गए हैं, जो आपको पिछली सीरीज की याद दिलाएंगे। चाहें फिर वह बंदर वाला सीन हो, जो पहले पार्ट से जुड़ा है। या फिर जॉली नाम जो पिछले पार्ट में भी अक्षय का ही नाम था। फिल्म में ऐसी कई चीजें हैं, जो आपको इस सीन की याद दिलाएंगे।
डबल क्लाइमैक्स कॉन्सेप्ट
सबसे बड़ी बात जिससे आप इस फिल्म को मिस नहीं कर सकते हैं, वह है क्लाइमैक्स। पहली बार किसी फिल्म में दो क्लाइमैक्स हैं। दोनों ही क्लाइमैक्स में किलर अलग-अलग हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines