Housefull 5 की बॉक्स ऑफिस पर गिरती जा रही कमाई, Thug Life का भी बुरा हाल

Housefull 5 Vs Thug Life Box Office Report: अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 रिलीज के 8वें दिन आकर भी 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। वहीं ठग लाइफ का भी बुरा हाल है।

Housefull 5, Thug Life

‘हाउसफुल 5’ और ‘ठग लाइफ’ का कलेक्शन। image credit- imdb

विज्ञापन

Housefull 5 Vs Thug Life Box Office Report: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 को शुरुआती तीन दिन में जितनी बेहतरीन ओपनिंग मिली थी, वह जादू अब कहीं बंद सा पड़ता दिख रहा है। ओपनिंग डे पर 23 करोड़ रुपये कमाने वाली इस मल्टीस्टारर फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अब उलटी गिनती शुरू हो गई है। दिन पर दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ बॉक्स ऑफिस पर अपनी आखिरी सांसें गिन रही है। आइए एक नजर डालते हैं दोनों फिल्मों की अब तक हुई कमाई पर….

हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीस, नागिस फाखरी समेत 20 बॉलीवुड स्टार्स से सजी फिल्म हाउसफुल 5 ने दमदार ओपनिंग ली लेकिन इसके बाद से कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। 8वें दिन फिल्म का सबसे कम कलेक्शन दर्ज किया गया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, हाउसफुल 5 ने 8वें दिन शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कुल 6.07 करोड़ रुपये की कमाई की है।

विज्ञापन

हाउसफुल 5 का टोटल कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, हाउसफुल 5 ने पहले वीकेंड में 23 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली थी। इसके बाद शनिवार को 31 करोड़ रुपये और रविवार को 32.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद फिल्म ने सोमवार को 13 करोड़, मंगलवार को 11.25 करोड़, बुधवार को 8.5 करोड़, गुरुवार को 7 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ हाउसफुल 5 का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 133.32 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन

ठग लाइफ का कैसा हाल?

उधर, कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल देखने को मिल रहा है। इस फिल्म को 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म ने पहले दिन 15.5 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली थी। इसके बाद से फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ठग लाइफ ने 9वें दिन आकर भी 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं किया है। इसकी टोटल कमाई अभी तक कुल 44.75 करोड़ रुपये हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ