Housefull 5 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीस, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और सोनम बाजवा जैसे 20 स्टार्स से सजी कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने वीकेंड पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए मेकर्स की चांदी की दी है। रिलीज के दो-तीन बाद फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। आलम ये था कि ये फिल्म 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर पाएगी या नहीं इसे लेकर भी संशय बना हुआ था। हालांकि वीकेंड पर जबरदस्त कमाई करते हुए ‘हाउसफुल 5’ ने मेकर्स को मालामाल कर दिया है।
अक्षय कुमार ने लगाई हाफ सेंचुरी
‘हाउसफुल 5’ के इस वीकेंड कलेक्शन पर नजर डालें तो यह काफी जबरदस्त रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दम दिखाते हुए शनिवार को जहां बॉक्स ऑफिस पर 9.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था तो वहीं रविवार को इसका कमाई में जबरदस्त उछाल देखी गई। रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ ‘हाउसफुल 5’ का टोटल कलेक्शन 153.75 करोड़ रुपये हो गया है।
शाम के वक्त ज्यादा रही ऑक्यूपेंसी
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हाउसफुल 5’ के लिए वीकेंड पर सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी इवनिंग शो के लिए देखी गई है। सुबह के वक्त शोज के के लिए 9.29% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। दोपहर में 29.13%, शाम के समय में 35.29% और रात के शोज के लिए 22.01% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें: The Traitors: क्या अपूर्वा मुखीजा का ओवर कॉन्फिडेंस बना करण कुंद्रा के एलिमिनेशन की वजह?
बजट से काफी दूर है फिल्म
‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के 9वें दिन आकर भले ही 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया हो लेकिन इसे अपना बजट निकालने के लिए अभी बहुत मेहनत करनी होगी। दरअसल, ‘हाउसफुल 5’ का बजट कथित तौर पर 250 करोड़ रुपये बताया जाता है। इसका मतलब साफ है कि अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ने अभी तक अपने बजट की कुल आधी कमाई ही की है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
8 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
8 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
19 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
19 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
21 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines