Housefull 5 Vs Thug Life BO Collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 वैसे तो बॉलीवुड की सबसे महंगी कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म को कथित तौर पर 240 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। फिल्म में अक्षय के अलावा अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और नाना पाटेकर समेत 20 स्टार्स हैं। इन सब के बावजूद ये फिल्म रिलीज के 14वें दिन आकर अपना दम तोड़ने लगी है। दूसरे हफ्ते में हाउसफुल 5 की कमाई में उछाल देखा गया था लेकिन अब इसकी कमाई में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ का बुरा हाल है। ये बॉक्स ऑफिस पर अपनी आखिरी सांस गिन रही है।
हाउसफुल 5 का कलेक्शन
हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में 6 जून को रिलीज की गई थी। ओपनिंग डे पर इसने 23 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। इसके बाद शनिवार और रविवार को कमाई 30 करोड़ रुपये के पार रही थी। शुरुआती तीन दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन करने के बाद हाउसफुल 5 के कलेक्शन में धीरे-धीरे कमी आने लगी। वहीं 13वें दिन तक आने में हाउसफुल 5 के लिए बजट निकालना भी मुश्किल हो गया है।
बजट निकालना भी मुश्किल
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते की शुरुआत में सोमवार को हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं मंगलवार और बुधवार को फिल्म की कमाई 4.25 करोड़ और 2.72 करोड़ रुपये रही है। ये अभी तक की सबसे कम कमाई दर्ज की गई है। हाउसफुल 5 का टोटल कलेक्शन 164.97 करोड़ रुपये हुआ है। इस हिसाब से इसके लिए अपना बजट निकालना भी मुश्किल लग रहा है।
यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par में CBFC ने किए बड़े बदलाव, जानें किन-किन डायलॉग पर सेंसर की चली कैंची
ठग लाइफ का कैसा हाल?
साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ का हाल भी काफी बुरा है। ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले हफ्ते को छोड़ दिया जाए तो दूसरे हफ्ते में आकर इसकी कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे हफ्ते में इसने सोमवार को 35 लाख, मंगलवार को 3 लाख और बुधवार को 25 लाख रुपये कमाए हैं। ठग लाइफ का टोटल कलेक्शन 47.45 करोड़ रुपये हुआ है।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
50 mins agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
1 hr agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
2 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
3 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
18 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
21 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
22 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 day agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
1 day agoLIVE: सैफ अली खान की बहन सबा को 27 साल की उम्र में हुआ था ब्रेन ट्यूमर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines