डेंटिस्ट से एक्ट्रेस कैसे बनी Soundarya Sharma? एक्ट्रेस ने खुद सुनाया किस्सा

सौंदर्य शर्मा बीते कुछ दिनों से लाइमलाइट में बनी हुई हैं। सौंदर्य शर्मा हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने खूब लाइमलाइट चुराई है और लोगों ने उनकी खूब तारीफ की है।

Soundarya Sharma

Soundarya Sharma ने शेयर किया किस्सा। image credit- instagram

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छापे और खूब कमाई की। इस बीच अब फिल्म के ओटीटी पर आने की चर्चा हो रही है। फिल्म को जल्द ही ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। इस बीच अब फिल्म की लीड एक्ट्रेस सौंदर्य शर्मा को लेकर कई बातें सामने आई हैं, जिसमें से एक ये है कि वो डेंटिस्ट से एक्ट्रेस कैसे बनी? आइए जानते हैं इसके बारे में…

डेंटिस्ट से एक्ट्रेस कैसे बनी सौंदर्य?

सौंदर्य शर्मा की बात करें तो हाल ही में उन्हें शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में देखा गया। इस दौरान सौंदर्य ने कई चीजों पर बात की। साथ ही जब सौंदर्य से पूछा गया कि वो डेंटिस्ट से एक्ट्रेस कैसे बनी? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं लॉस एंजेलिस गई थी और वहां जाने का एक ही रीजन था कि मैं मेहनत करने गई थी। मैं काम ढूंढ रही थी और ट्रेनिंग ले रही थी।

क्या बोलीं एक्ट्रेस?

उन्होंने आगे कहा कि मुझे मजा नहीं आ रहा था। मुझे हमेशा से एक्ट्रेस बनना था। मुझे खुद को स्क्रीन पर देखना था, बड़ा होना था, फेमस होना था। उस समय मुझे ज्यादा समझ नहीं थी और नही पता था कि एक्टिंग भी कोई चीज होती है। हम इंडियंस सिंगिंग और डासिंग से बहुत इम्प्रेस होते हैं। हमारे घरों में, त्योहारों में नाच-गाना बहुत चलता है।

फिल्म ‘हाउसफुल 5’

सौंदर्य शर्मा ने आगे कहा कि फेमस होने के जो पैमाने हैं, वो यही थे। मेरे परिवार में इसको बहुत इज्जत मिलती है, लेकिन किसी को ये नहीं पता था कि हमारी ही बेटी एक्टिंग करेगी या डासिंग करेगी। इसके अलावा अगर सौंदर्य शर्मा की बात करें तो सौंदर्य शर्मा ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में अपना जलवा दिखाया है। लोगों ने सौंदर्य शर्मा के काम की खूब तारीफ की है।

लोगों ने की एक्ट्रेस की तारीफ

सौंदर्य शर्मा ने फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में ऐसी एक्टिंग की है कि लोगों ने नजरें उनसे हटती ही नहीं है। फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में काम करने के लिए एक्ट्रेस ने एक पोस्ट भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि ये उनके लिए किसी बड़े मौके से कम नहीं है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ