Housefull 2 Shazahn Padamsee Wedding: ‘हाउसफुल 2’ में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस शाजान पदमसी शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आशीष कनकिया के साथ शादी रचा ली है। शादी की तस्वीरों और वीडियो को शाजान ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं। फैंस शाजान पदमसी को जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने के लिए बधाई दे रहे हैं।
कौन हैं शाजान पदमसी?
शाजान पदमसी बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं जिन्होंने मुख्य रूप से हिंदी और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। फिल्म ‘दिल तो बच्चा है जी’ में शाजान एक्टर अजय देवगन के साथ नजर आई थीं। वहीं ‘हाउसफुल 2’ में उनकी जोड़ी श्रेयस तलपड़े के साथ बनी थी। इसके अलावा एक्ट्रेस ‘राकेट सिंह’, ‘साला’, ‘डिस्को वैली’ और ‘एक और बोल बच्चन’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
प्राइवेट सेरेमनी में की शादी
एक्ट्रेस शाजान पदमसी ने प्राइवेट सेरेमनी में बॉयफ्रेंड आशीष कनकिया के साथ शादी रचाई है। उनकी शादी में सिर्फ फैमिली और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी का वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें उन्हें आशीष कनकिया के साथ वेडिंग गोल देते हुए देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Vishal Pandey क्या Sana Makbul को कर रहे हैं डेट? बिग बॉस OTT 3 फेम ने दिया रिएक्शन
शादी के जोड़े में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस
शाजान पदमसी के लुक की बात करें तो उन्होंने शादी के लिए आइवरी रंग का लहंगा चुना। स्लीव लेस ब्लाउज और लहंगे के साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप किया। खुले बालों को सिर्फ मांग टीका और नेकलेस के साथ कंप्लीट किया। वेडिंग आउटफिट में शाजान बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं आशीष कनकिया भी शेरवानी में नजर आए। दोनों की जोड़ी साथ में अच्छी लग रही है।
जनवरी में हुई थी इंगेजमेंट
बता दें कि शाजान पदमसी ने इसी साल जनवरी, 2025 में आशीष कनकिया के साथ सगाई की थी। सगाई से जुड़ी तस्वीरों को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि शाजान पदमसी एथनिक लुक में आशीष कनकिया के साथ पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस ने तस्वीरों के साथ कैप्शन दिया था, ‘नई शुरुआत। 20.01.2025’
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
48 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines