'शोर किया तो जाएगी जान...' हॉरर-सस्पेंस से भरपूर है OTT की ये फिल्म, अकेले में बिल्कुल न देखें!

Horror Movie on OTT: हॉरर-थ्रिलर फिल्मों का क्रेज आए दिन लोगों में बढ़ता जा रहा है। साउथ से लेकर हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों में लोग हॉरर और सस्पेंस वाला फील ढूंढते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसी ही फिल्म लेकर आए हैं।

horror thriller movie quiet place must watch on netflix emily blunt john krasinski

Horror Movie on OTT: आज तक आपने हॉरर और सस्पेंस से भरपूर कई फिल्में और वेब सीरीज देखी होंगी। हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, उसे देखने के बाद आप भी सोचने के लिए मजबूर हो जाएंगे कि क्या ऐसा भी कुछ हो सकता है? इस फिल्म में ऐसा शहर दिखाया गया है जहां बोलना बिल्कुल भी अलाउड नहीं है। यहां बात करने का मतलब है कि जान से हाथ धोना। इस शहर में अगर जिंदा रहना है तो चुप रहना बेहद जरूरी है। एक सुई भी अगर गिरी तो आपकी जान पर बन आ सकती है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म को आप कहां देख सकते हैं?

इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद

हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, उसका नाम ‘क्वाइट प्लेस’ (Quiet Place) है, जिसके अभी तक तीन पार्ट्स आ चुके हैं। ये अमेरिकी पोस्ट-एपोकैलिक हॉरर फिल्म है, जिसका का पहला पार्ट साल 2018 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में एमिली ब्लंट और जॉन क्रासिंस्की मुख्य किरदार में हैं। फिल्म को जॉन क्रासिंस्की ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी स्कॉट बेक और ब्रायन वुड्स ने लिखी है।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म ‘क्वाइट प्लेस’ की कहानी एक ऐसी दुनिया से सेट हैं, जहां कुछ क्रिएचर्स की एंट्री हो चुकी है। ये अजनबी और घातक प्राणी किसी भी तरह की आवाज से आक्रामक हो जाते हैं। अगर उनके कान में किसी पत्ते की झनझनाहट या फिर एक सुई गिरने की आवाज भी पड़ती है, तो वह उस पर अटैक कर देते हैं। फिल्म में एक परिवार को दिखाया गया है, जिसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को शांति और चुप्पी के साथ जीना पड़ता है। इस भयानक स्थिति से वह खुद को कैसे बचाते हैं, यही फिल्म की कहानी है।

अब तक आ चुके तीना पार्ट्स

‘क्वाइट प्लेस’ के अभी तक तीन पार्ट्स रिलीज हो चुके हैं। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2018 में रिलीज किया गया था जबकि दूसरा पार्ट 2020 में रिलीज हुआ था। दोनों पार्ट्स को IMDb पर 7 से ज्यादा की रेटिंग मिली है। फिल्म के दोनों पार्ट्स एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। ‘क्वाइट प्लेस’ का तीसरा पार्ट पिछले साल 2024 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म की कहानी पहले और दूसरे पार्ट से अलग है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ