Horror Film Released 91 Years Ago in 1932: हर एक फिल्म की अपनी अलग कहानी होती है। साथ ही फिल्म का अपना जॉनर भी होता है। किसी को रोमांटिक फिल्में पसंद होती है तो किसी को क्राइम-थ्रिलर। किसी को हिस्टोरिकल तो किसी को कॉमेडी।
साथ ही कुछ लोगों को हॉरर फिल्में भी पसंद आती है। वहीं, बात अगर हॉरर फिल्मों की हो और देश ही पहली फिल्म का जिक्र ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता। देश की पहली हॉरर फिल्म जो आजादी से पहले रिलीज हुई और जिसे अकेले देखने की हिम्मत बहुत कम लोग कर पाए थे।
यह भी पढ़ें- Systumm के लिए नहीं, तो फिर Elvish Yadav ने क्यों बदला अपना असली नाम!
पहली हॉरर फिल्म ‘जिंदा लाश’
दरअसल, हम बात कर रहे हैं साल 1932 में रिलीज हुई देश की पहली हॉरर फिल्म ‘जिंदा लाश’ की। आज के समय में अगर इस फिल्म की तस्वीरें आप सोशल मीडिया खोजेंगे तो बहुत मुश्किल से एक-दो फोटो ही मिल पाएगा। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्टस में बताया गया कि r/Bollywood नाम के रेडिट अकाउंट से फिल्म से जुड़ी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जो जमकर वायरल हो रही है।
Image credit- instagram
साल 1932 में रिलीज हुई फिल्म ‘जिंदा लाश’
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस फिल्म से जुड़ी फोटो में 30 के दशक के जाने-माने कलाकार रत्तन बाई और केएल सहगल दिख रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि रिपोर्ट्स में बताया गया कि रेडिट अकाउंट पर फिल्म से जुड़ी कुछ जानकारी भी शेयर की गई है। साथ ही बताया गया कि ये फोटो हिंदी सिनेमा की पहली हॉरर फिल्म ‘जिंदा लाश’ की है, जो साल 1932 में रिलीज हुई थी। इसका मतलब ये है कि ये फिल्म आजादी मिलने के 16 साल पहले ही पर्दे पर आ गई थी।
हॉरर नहीं बल्कि कॉमेडी
रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया कि इस फिल्म की कहानी उस दौर के हिसाब से बेहद डरावनी है। इस फिल्म में एक राजकुमारी होती है और उसे शैतानी आत्मा अपने वश में कर लेती है। इसी के इर्द-गिर्द पूरी कहानी घूमती है। हालांकि इस फिल्म को लेकर कहा जाता है कि ये सब देखकर ये हॉरर नहीं बल्कि कॉमेडी लगती है।
संबंधित खबरें
हॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
49 mins agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 hr agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
2 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
3 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
3 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
3 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
21 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
22 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines