Horror Film: आजकल लोगों को एक्शन, कॉमेडी और हॉरर फिल्मों की तलाश रहती है। इस ठंड में लोग घर में रजाई में बैठे कुछ धमाकेदार देखना पसंद करते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही खोज रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। आज हम आपको एक ऐसी हॉरर फिल्म के बारे में बताएंगे जिसे देखकर किसी का भी दिमाग हिल सकता है। हालांकि, अगर आपको हॉरर फिल्में देखने से डर लगता है, तो इस फिल्म को आप अपने रिस्क पर देखें, क्योंकि ये किसी के भी पसीने छूटा सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में…
फिल्म ’13B’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म ’13B’ है। जी हां, फिल्म ’13B’ को देखकर किसी के भी हलक में सांस अटक जाएगी और इस सर्दी में किसी के भी पसीने छूट जाएंगे। वैसे तो फिल्म की कहानी एक आम इंसान की लाइफ से शुरू होगी, लेकिन देखते ही देखते कुछ ऐसा होगा कि आपको दिन में भी यही लगेगा कि मानो कोई आपके पास है। अब भई हॉरर फिल्म है, तो जाहिर है कि इसमें हॉरर का तड़का तो भरपूर मिलेगा।
क्या है फिल्म की कहानी?
अगर इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इस सुपरनैचुरल मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म में दिखाया गया है कि एक हैप्पी फैमिली होती है और दो भाई अपना नया घर लेते हैं, जिसके लिए उन्होंने एक मोटी ईएमआई ली है। मां, बीवी और बच्चों के साथ ये दोनों भाई अपने नए घर में शिफ्ट हो जाते हैं और नए घर में आने के बाद सभी बेहद खुश भी होते हैं, लेकिन वो नहीं जानते कि अब कौन-सी आफत उनके गले पड़ने वाली हैं।
आर माधवन
अब फिल्म में इस परिवार के छोटे बेटे का किरदार आर माधवन ने निभाया है। नए घर में आने के बाद उनके साथ कुछ अजीब-सी होने लगता है, जो उन्हें परेशान करता है। फिल्म में धीरे-धीरे कुछ ऐसा होने लगता है कि इसका डर किसी को भी अपने वश में कर सकता है। इस फिल्म की कहानी किसी को भी हर मिनट अपने पहेली में फंसा सकती है।
7.4 की रेटिंग
इसलिए अगर आपको डल लगता है, तो आप इस फिल्म को किसी के साथ देखें नहीं तो रहने दें, लेकिन हॉरर लवर के लिए ये एक कमाल की फिल्म है, जिसे imdb पर 7.4 की रेटिंग मिली है। बता दें कि ये फिल्म तमिल हॉरर फिल्म ‘येवारुम नलम’ की हिंदी डब फिल्म है, जिसे ’13B’ के नाम से रिलीज किया गया था।
यह भी पढ़ें- Black Warrant में दिखा कपूर खानदान का एक बेटा, जानें कौन हैं Zahan Kapoor?
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
1 hr agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
3 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
4 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
6 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
7 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
8 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
9 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
11 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
12 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines