Honeymoon in Shillong: इंदौर का मशहूर राजा रघुवंशी हत्याकांड अभी भी सुर्खियों में बना हुआ है। राजा रघुवंशी हत्याकांड की कहानी अब पर्दे पर उतारने की तैयारी की जा रही है। राजा रघुवंशी का परिवार अपने बच्चे के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहा है। इस बीच अब खबर आई है कि इस हनीमून मर्डर मिस्ट्री फिल्म बन रही है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरी जानकारी…
हनीमून मर्डर मिस्ट्री पर बनेगी फिल्म
राजा रघुवंशी की हनीमून मर्डर मिस्ट्री में अभी भी कई सवाल ऐसे हैं, जिनका कोई जवाब नहीं मिला है। परिवार ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने बच्चे की जीवन और उसके मर्डर की कहानी को बड़े पर्दे पर उतारने का फैसला किया है। राजा के परिवार का कहना है कि ये कोई हादसा नहीं था बल्कि एक सोची समझी साजिश थी। इसी वजह से इस फिल्म का नाम भी ‘हनीमून इन शिलांग’ रखा गया है।
पर्दे पर दिखाया जाएगा सच
जानकारी की मानें तो सुनने में आया है कि फिल्म के डायरेक्टर और राजा के परिवार के बीच बात हो गई है। साथ ही राजा के भाई विपिन और डायरेक्टर के बीच कहानी भी फाइनल हो चुकी है। अब इस हनीमून मर्डर मिस्ट्री का सच पर्दे पर दिखाया जाएगा। राजा के परिवार का कहना है कि ये फिल्म राजा की लाइफ पर बेस्ड होगी। फिल्म के डायरेक्टर और प्रोडक्शन की टीम राजा रघुवंशी के घर पर मौजूद है।
आमिर खान को लेकर भी अफवाह
फिल्म को लेकर अब तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। राजा का परिवार चाहता है कि इस फिल्म के जरिए राजा की कहानी दुनिया के सामने आए। गौरतलब है कि इसके पहले सुनने में आया था कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इस मर्डर मिस्ट्री पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। चर्चा थी कि आमिर खान केस से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को इक्ट्ठा कर रहे हैं।
आमिर खान ने किया था खंडन
हालांकि, इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए आमिर खान ने इनका खंडन किया था। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए आमिर ने कहा था कि इस तरह की अफवाहों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। आमिर खान ने ये भी कहा था कि उनको समझ नहीं आता कि इस तरह की अफवाहें कैसे शुरू हो जाती हैं? अब राजा रघुवंशी केस पर फिल्म बन तो जरूर रही है, लेकिन फिल्म के डायरेक्टर का नाम सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- अहान-अनीत नहीं ये पॉपुलर कपल था Saiyaara की पहली पसंद, विक्रम-डिंपल बन जीत चुके हैं दिल
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
15 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
18 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
18 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
19 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines