Honey Singh: टीवी से लेकर फिल्मों तक के सितारे सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को सपोर्ट कर रहे हैं. बच्चे अपने हक की मांग कर रहे हैं और सेलेब्स ने भी इसमें उनका साथ दिया है. इस बीच अब मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह ने भी एक बड़ा कदम उठाया है. हनी सिंह ने युवाओं के समर्थन में एक पोस्ट भी किया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
हनी सिंह ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है. इस पोस्ट में सिंगर ने लिखा है कि हमारे देश और भारत के युवाओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, मैं अपने नए गाने ‘मूनलाइट’ के टीजर की रिलीज को कुछ दिनों के लिए टाल रहा हूं, भोलेनाथ, इन बच्चों को शक्ति दें, जय हिंद.
युवाओं को किया सपोर्ट
आज यानी मंगलवार को हनी सिंह का ये पोस्ट सामने आया है, जिसमें उन्होंने भारत में युवाओं और छात्रों की स्थिति को देखते हुए अपनी नए गाने के टीजर रिलीज को पोस्टपोन किया है. अपने पोस्ट में हनी सिंह ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन का जिक्र तो नहीं किया, लेकिन उनके पोस्ट से साफ है कि उन्होंने युवाओं को अपना सपोर्ट दिया है.
सेलेब्स ने भी दिया साथ
इतना ही नहीं बल्कि इस पोस्ट से पहले भी हनी सिंह ने एक और पोस्ट किया था. सिंगर ने अपने उस पोस्ट में लिखा था कि भारत के युवा अमर हैं, हर-हर महादेव. गौरतलब है कि फिल्मी और टीवी की दुनिया के कई सितारों ने इस प्रोटेस्ट को अपना सपोर्ट दिया है. इसमें प्रकाश राज, शबाना आजमी, सोनाक्षी सिन्हा, दिलजीत दोसांझ, प्रीति जिंटा जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं.
हनी सिंह का सपोर्ट
सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने पोस्ट भी किए हैं और कहा है कि जो भी हो रहा है, वो गलत है और बच्चों को उनका हक मिलना चाहिए. इस बीच अब हनी सिंह ने भी युवाओं को अपना सपोर्ट दिखाते हुए अपने नए गाने के टीजर रिलीज को आगे बढ़ा दिया है. हालांकि, देखने वाली बात होगी कि अब हनी कब अपने नए गाने के टीजर पर अपडेट शेयर करेंगे.
यह भी पढ़ें- Fauzi में कैसा होगा प्रभास का रोल, क्या होगी फिल्म की कहानी? जानें डिटेल्स
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
6 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
9 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
10 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines