Honey Singh: मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह अक्सर अपने गानों को लेकर लोगों में चर्चा में बने रहते हैं। हनी सिंह के गानों का फैंस में अलग ही क्रेज रहता है। हालांकि एस वक्त ऐसा भी था, जब रैपर के गानों को रिजेक्शन झेलना पड़ा, लेकिन हनी सिंह अपने फैसले से पीछे नहीं हटे और उन्होंने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर हिट सॉन्ग दिए। अपने गानों के रिजेक्शन का एक किस्सा हनी सिंह ने खुद बताया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
गानों के रिजेक्शन पर बोले हनी सिंह
सोशल मीडिया पर हनी सिंह का एक वीडियो मौजूद है, जो लल्लनटॉप के एक इंटरव्यू का है। इस वीडियो में हनी सिंह अपने गानों के रिजेक्शन के बारे में बात करते हैं और कहते हैं कि मैं क्यों ना एरोगेंट होऊं, पहला गाना आया बॉलीवुड में ‘अंग्रेजी बीट’, तो मुझे कहा गया कि भाईसाहब गाना चाहिए आपके साथ ‘अंग्रेजी बीट’ जैसा। मैंने कहा कि वो तो बनेगा नहीं।
एक जैसा गाना मांग रहे थे
हनी सिंह ने आगे कहा कि फिर मुझे पूछा कि क्या बनेगा तो मैंने कहा ‘पार्टी ऑल नाइट’, तो उन्होंने कहा कि नहीं ये नहीं चाहिए, मैंने कहा कि नहीं यही बनेगा, तो मुझे कहा गया कि बड़ा बदतमीज है, लेकिन उन्होंने ले लिया और जब वो चल गया, तो दूसरे भाईसाहब आए और उन्होंने भी कहा कि ‘अंग्रेजी बीट’ और ‘पार्टी ऑल नाइट’ जैसा गाना चाहिए। मैंने फिर कहा कि वो तो बनेगा नहीं, ‘लुंगी डांस’ लो, तो उन्होंने कहा कि ये क्या गाना है?
20 दिन तक गाना रिजेक्ट
हनी सिंह ने बताया कि उनको गाना समझ ही नहीं आ रहा था और 20 दिन तक गाना रिजेक्ट होता रहा। उन्होंने कहा कि हमें तो ‘अंग्रेजी बीट’ जैसा गाना चाहिए था, तो मैं चिढ़ गया और गुस्से में आ गया। मैं भूषण जी के साथ ऑफिस में बैठ हुआ और पूछा कि क्या करना है, आपको लग रहा है ना कि अच्छा गाना है, तो उन्होंने कहा कि मैं तो कह ही रहा हूं कि सुपरहिट सॉन्ग है। इन लोगों को समझ नहीं आ रहा है।
अकेले शूट करने वाले थे ‘लुंगी डांस’
हनी ने आगे कहा कि मैंने उनसे कहा कि शूट करें, सिंगल निकाले, तो हम लोग हैदराबाद में 200 बच्चों के साथ लुंगी पहना कर ‘लुंगी डांस’ सिंगल शूट करने वाले थे, तो इनको खबर मिली कि हनी सिंह इसको सिंगल शूट कर रहा है और फिर उन्होंने कहा कि नहीं नहीं ठीक है, हम करेंगे और उसके बाद गाना हिट हुआ और फिर फिल्म हिट हुई और फिर शाहरुख भाई से प्यार और बढ़ गया।
यह भी पढ़ें- जब फैन की हरकत पर Shahrukh Khan भी हैरान, किंग खान के घर में घुस किया था ये काम
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
26 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
58 mins agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines