Honey Singh Meets Pakistani Actress: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बने ही रहते हैं। उनके गानों की ही तरह उनकी लव लाइफ में भी फैंस को बेहद दिलचस्पी है। सिंगर की पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर खबरों का बाजार गर्म रहता है। एक शादी टूटने के बाद उन्होंने टीना थडानी से रिश्ता जोड़ा था लेकिन उसने भी सिंगर का ब्रेकअप हो गया। वहीं, अब उन्हें लेकर एक फिर अफवाहें उड़ रही हैं। यो यो हनी सिंह की लव लाइफ फिर चर्चाओं में आ गई है।
यह भी पढ़ें: Kangana की जागी Bigg Boss में दिलचस्पी, Ankita की शादी को लेकर कर दी टिप्पणी
वायरल हुई हनी सिंह की इस हसीना संग फोटो
दरअसल, अब हनी सिंह ने एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस से मुलाकात की है, जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। ऐसे में यूजर्स अब सवाल कर रहे हैं कि कहीं ये उनकी नई गर्लफ्रेंड तो नहीं है। इस फोटो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। एक बार फिर सिंगर की लव लाइफ चर्चा में है। इतना ही नहीं इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने भी फोटो पर रिएक्ट कर लोगों का ध्यान खींच लिया है। मजे की बात तो ये है कि ये फोटो खुद हनी सिंगर ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है। इसमें वो पाक एक्ट्रेस के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं।
किस से मिलने पहुंचे हनी सिंह?
तो सस्पेंस खत्म करते हुए बता ही देते हैं कि आखिर वो हसीना कौन है जिनसे अब हनी सिंह वक्त निकालकर मिलने पहुंचे थे। ये लड़की कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस मेहविश हयात (Mehwish Hayat) हैं। उनकी बोल्डनेस के चर्चे न सिर्फ पाक में बल्की हमारे भारत में भी शोर मचाते हैं। एक्ट्रेस कई टीवी शोज के साथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। साल 2009 से वो इस इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वहीं, अब उनकी हनी सिंह से हुई मीटिंग को लेकर वो लाइमलाइट में आ गई हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि ये दोनों साथ में स्माइल करते हुए दिख रहे हैं। इन्हें देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि ये इनकी पहली मुलाकात है। इनके फेस पर जो चमक है उससे फैंस की आंखें खुल गई हैं।
फोटो पर पाक एक्ट्रेस का रिएक्शन
सिंगर ने इस तस्वीर को जहां शेयर करते हुए लिखा- ‘विद जिंदादिल मेहविश हयात।’ तो वहीं, पाक एक्ट्रेस ने इस पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई!’ इसके साथ ही एक्ट्रेस ने दिल भी बनाया है। अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। फैंस इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने अब लिखा है, ‘वाकई बहुत खूबसूरत जोड़ी है।’ एक ने मजाक में कहा, ‘पाजी दिल मत लगाना बस बाकी सब ठीक है।’ तो एक फैन बोला, ‘यो यो हनी सिंह- मेहविश हयात के साथ कोलाब हो जाना चाहिए।’ अब सभी लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
3 mins agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
49 mins agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
2 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
2 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
2 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
3 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
16 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
17 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
19 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines