Honey Singh Girlfriend: रैप किंग यो यो हनी सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। रैपर और म्यूजिक कंपोजर हिरदेश सिंह जिसे ज्यादातर लोग हनी सिंह के नाम से जानते हैं उन्होंने अपनी पत्नी शालिनी तलवार से तलाक के महज 2 महीने बाद ही टीना थडानी के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी है।
सिंगर को हाल ही में दिल्ली में एक इवेंट के दौरान कनाडाई मॉडल के साथ शिरकत करते देखा गया जिसने हर किसी का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियोज इस वक्त छाए हुए हैं। पैपराजी वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दोनों का स्पॉटेड वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीना और हनी सिंह को साथ में एंट्री करते हुए देखा जा सकता है।
और पढ़िए – Dhanashree Verma Video: ‘दिल ये पुकारे आजा’ गाने पर धनश्री ने चलाए घूसे, यूजर बोला- ‘चहल भाई तो गए…’
और पढ़िए – Honey Singh Girlfriend: जानें कौन है हनी सिंह की गर्लफ्रेंड जिसके साथ तलाक के दो महीने बाद ही आए नजर
खुलेआम किया रिश्ते का इजहार
कार्यक्रम के दौरान, हनी ने घोषणा की कि उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड टीना मौजूद हैं। उन्होंने कहा, “मेरी गर्लफ्रेंड टीना यहां बैठी हैं। उन्होंने मुझे हनी 3.0 नाम दिया है” और आगे कहा कि, ‘यह तुम्हारा तीसरा जीवन है और इस तरह मेरा तीसरा एल्बम और इसका शीर्षक आया।”
डेटिंग की अफवाहों के बीच, टीना को हाल ही में रिलीज़ हुए म्यूजिक एलबम ‘पेरिस का ट्रिप’ देखा गया था। इवेंट के लिए कपल ने ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग किया। जहां हनी ने काली जैकेट और पैंट के नीचे सफेद शर्ट पहन रखी थी, वहीं टीना काले रंग की हाई-स्लिट ड्रेस और हील्स में नजर आईं।
और पढ़िए – Current Laga Re Song: दीपिका रणवीर की एनर्जी ने मचाया धमाल, खुद थिरकने पर होंगे मजबूर
हनी सिंह ने पिछले साल अपनी 11 साल की शादी को खत्म करने ऐलान किया और शालिनी से तलाक मांगा। साल 2021 में, खबर आई कि उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा के आधार पर हनी सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने हनी पर यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न, धोखाधड़ी और वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप भी लगाए। इस साल सितंबर में हनी और शालिनी का तलाक हो गया और तलाक के सेटलमेंट के लिए रैपर ने एक्स वाइफ को 1 करोड़ रुपये का गुजारा भत्ता दिया।
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
2 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
5 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
6 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
6 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines