Honey Singh Apologize: फिल्म इंडस्ट्री के फेमस रैपर यो यो हनी सिंह अक्सर अपने गानों को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं. एक बार फिर हनी सिंह सुर्खियों में आ गए हैं लेकिन इस बार वजह कुछ और है. हाल ही में दिल्ली में हुए अपने एक शो में हनी सिंह ने युवाओं से कुछ आपत्तिजनक बातें की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी फजीहत हुई. सिंगर के फैंस भी उनके इस वायरल वीडियो से काफी नाराज नजर आए. वहीं अब सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो सरेआम आपत्तिजनक बातें करने के लिए ऑडियंस से माफी मांगते नजर आ रहे हैं.
क्या बोले हनी सिंह?
हनी सिंह ने वीडियो में माफी मांगते हुए कहा, ‘मैं अपने एक वीडियो पर बात करना चाहता हूं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इससे कई लोगों को बुरा लग रहा है और उन्हें ठेस भी पहुंच रही है. मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है, जिससे आपत्तिजनक बातें सामने आई हैं. उस बात के लिए मुझे भी काफी अफसोस है. मेरा इरादा किसी को दुख पहुंचाना या बेइज्जत करना नहीं था.’
यह भी पढ़ें: ‘ये कब सुधरेगा…?’, दिल्ली के कॉन्सर्ट में हनी सिंह ने ठंड को लेकर कही गंदी बात, इंटरनेट पर हो रही फजीहत
माफीनामे का वीडियो वायरल
सिंगर ने आगे कहा, ‘इस घटना से कुछ दिन पहले ही मेरी गायनेकोलॉजिस्ट से बात हुई थी और हमने साथ में डिनर भी किया था. इस दौरान उन्होंने मुझे बताया कि युवाओं में कई बीमारियां हो रही हैं, क्योंकि आज के युवा बिना प्रोटेक्शन के शारीरिक संबंध बना रहे हैं. ये बात मेरे दिमाग में रह गई और जब मैं ननकू और करुण के शो में गेस्ट के तौर पर गया तो मैंने वहां भारी मात्रा में जनरेशन जी (Gen Z) ऑडियंस को देखा. मुझे लगा कि जिस भाषा को वो पसंद करते हैं उसी भाषा में उन्हें मैसेज दिया जाए. जैसे आजकल ओटीटी पर भाषा का इस्तेमाल किया जाता है तो मैंने भी उसी भाषा का इस्तेमाल करते हुए ऑडियंस को मैसेज देने की कोशिश की. लेकिन मुझे एहसास है कि जिस तरह से मैंने बातें की वो गलत थी और मैं सभी से माफी मांगता हूं. मैं आगे से अपनी जुबान पर काबू रखूंगा और अपने शब्दों का चयन सावधानी से करूंगा.’
यह भी पढ़ें: ‘वक्त बुरा हो या अच्छा…’, तारा सुतारिया संग ब्रेकअप रूमर्स के बीच वीर पहाड़िया का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
शो में कही थी आपत्तिजनक बातें
हनी सिंह का ये माफी वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. बता दें सिंगर ने जब दिल्ली के एक शो में युवाओं के सामने आपत्तिजनक बातें कही थीं तो सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया. युवाओं को भी हनी सिंह का ये रूप पसंद नहीं आया, जिसके बाद हनी सिंह को भी एहसास हुआ कि उन्होंने शो में गलत भाषा का इस्तेमाल कर दिया है. हालांकि अब सिंगर ने अपने फैंस से माफी मांग ली है.
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 hr ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
2 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
4 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
4 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
15 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
19 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
22 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
23 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines