भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन-ब्रांड न्यू डे’ जमकर कलेक्शन कर रही है. यह मूवी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. यह फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं. लेकिन फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है.
‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने अब तक कितने का किया कारोबार
टॉम हॉलैंड और जेंडाया की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने ओपनिंग डे पर 60.60 करोड़ रुपये छापे थे. इस मूवी ने पहले हफ्ते में 334.75 करोड़ रुपये कमाए थे, तो वहीं फिल्म ने आज यानी 15 वें दिन खबर लिखे जाने तक 3.83 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इस मूवी ने 15 दिनों में 441.83 करोड़ रुपये की कुल कमाई की है. यह मूवी को 6 भाषाओं में रिलीज किया गया है, जैसे इंग्लिस, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम और तेलुगु. ‘स्पाइडर-मैन 4’ ने सबसे ज्यादा कलेक्शन इंग्लिश भाषा में 240.99 करोड़ और हिंदी में 160.19 करोड़ कमाए हैं.
यह भी पढ़ें: इमरान हाशमी की Awarapan 2 ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा बवाल
‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ स्टार कास्ट
‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ में टॉम हॉलैंड (Tom Holland), जेंडाया (Zendaya), सैडी सिंक (Sadie Sink), जैकब बैटलन (Jacob Batalon), मार्क रफालो (Mark Ruffalo), जॉन बर्न्थेल (Jon Bernthal), माइकल मांडो (Michael Mando), ट्रामेल टिलमैन (Tramell Tillman) और फ्लोरेंस पुघ (Florence Pugh) ने अहम किरदार निभाया है. इस मूवी की निर्देशन डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने किया है. यह मूवी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. फिल्म का पहला पार्ट 2002, दूसरा पार्ट 2004 और तीसरा पार्ट 2007 का जारी किया गया था.
यह भी पढ़ें: ‘सालार 2 – शौर्यंगा पर्वम ’ का इंतजार हुआ खत्म? प्रभास की फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट
‘द ऑडिसी’ ने कितने का किया कलेक्शन?
वहीं ‘द ओडिसी’ की बात करें, तो इस फिल्म ने गुरुवार यानी 28वें दिन खबर लिखे जाने तक 1.40 करोड़ रुपये की कुल कमाई की है. इस फिल्म ने अब तक 175.27 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. आपको बता दें कि द ओडिसी मूवी में टॉम हॉलैंड ने अहम किरदार निभाया है. द ओडिसी का डायरेक्शन क्रिस्टोफर नोलन ने की है.
संबंधित खबरें
Rise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 hr agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 hr agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
3 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
3 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
21 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
23 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 day agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines