Taylor Swift Show Tickets: टेलर स्विफ्ट दुनिया का जाना-माना नाम हैं। उनकी गिनती दुनिया के टॉप आर्टिस्ट में की जाती है। वह अपने हर टूर से करोड़ों की कमाई करती हैं और उसके सारे रिकॉर्ड टूट जाते हैं। हाल ही में खबर आई है कि टेलर स्विफ्ट के एरास टूर ने ग्रॉस टिकट बिक्री में अरबों डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसा करने वाला यह पहला टूर बनकर म्यूजिक इंडस्ट्री में उभरा है।
टेलर स्विफ्ट की ऐतिहासिक उपलब्धि
लाइव-म्यूजिक ट्रेड पब्लिकेशन, पोलस्टार के अनुसार, महज टिकट बिक्री में इस टूर से करीब $1.04 बिलियन की कमाई हुई। यह अपने आप में ऐतिहासिक उपलब्धि है जो कि 17 नवंबर, 2022 और 15 नवंबर, 2023 के बीच 60 शो में लगभग 4.35 मिलियन टिकटों की बिक्री के माध्यम से संभव हुई है। एराज टूर ने न केवल टिकटों की बिक्री में शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि बढ़िया रेवेन्यू भी प्राप्त किया है। पोलस्टार का कहना है कि इस टाइम पीरियड के दौरान लगभग 200 मिलियन डॉलर की बिक्री का अनुमान लगाया है।
यह भी पढ़ें: ‘पिता धर्मेंद्र की गलती दोहराना नहीं चाहता…’ ऐसा क्यों बोले Bobby Deol?
भारतीय रुपयों में कमाई
टेलर स्विफ्ट की यह कमाई सिर्फ शो के टिकट को लेकर है। इसके अलावा टूर के दौरान तमाम ब्रांडेड सामनों की भी बिक्री की जाती है, जिससे बंपर कमाई होती है। अगर इस शो की कमाई की रुपयों में बात करें तो अब तक 1,66,86,07,00,000 के टिकट की बिक्री हो चुकी है।
सिंगर बना रहीं रिकॉर्ड
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, टेलर स्विफ्ट अभी हर रात 13 मिलियन डॉलर से ज्यादा यानी 106 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा रही हैं। अभी के समय में अगर कोई कंपनी साल भर में 100 करोड़ रुपये कमा ले तो उसकी गिनती सफल उदाहरणों में होने लगती है। ऐसे में 33 साल की टेलर रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही हैं।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
19 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
22 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
22 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines