Hollywood Horror Movie: हॉरर फिल्मों को लेकर दर्शकों में हमेशा क्रेज देखा जाता है। बेशक आपने भी हॉलीवुड, बॉलीवुड और साउथ ही कई हॉरर फिल्मों को देखा होगा। आज हम आपके लिए हॉलीवुड की ऐसी फिल्म लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग भी हिल जाएगा। साल 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म के अभी तक सात पार्ट्स रिलीज हो चुके हैं। फिल्म के सीन इतने डरावने और खतरनाक हैं कि आपके मुंह से चीख तक निकल सकती है। यही नहीं आपको अकेले अपने कमरे में जाने से पहले सौ बार सोचना पड़ सकता है।
7 पार्ट में बन चुकी है फिल्म
1 घंटा 26 मिनट वाली हॉलीवुड की जिस फिल्म की बात यहां हो रही है, उसका नाम ‘पैरानॉर्मल एक्टिविटी’ है। ये एक हॉरर फ्रैंचाइजी फिल्म है, जिसका निर्माण ओरन पेली ने किया था। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2007 में रिलीज हुआ था। इसके बाद फिल्म के 6 पार्ट और रिलीज हुए जिन्हें साल 2010, 11, 12, 14, 15 और 2021 में रिलीज किया गया था। दिलचस्प बात ये है कि सभी पार्ट्स में अलग-अलग कहानी दिखाई गई है।
क्या है पहले पार्ट की कहानी?
करीब 18 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘पैरानॉर्मल एक्टिविटी’ की कहानी एक कपल की है, जो अपनी दो बेटियों केटी और मीका के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे होते हैं। ये फैमिली कैलिफोर्निया के नए घर में शिफ्ट होती है, जहां उन्हें अजीब सी चीजों का एहसास होना शुरू हो जाता है। पहले कपल को लगता है कि ये सिर्फ उनका भ्रम है लेकिन उनके होश तब उड़ जाते हैं, जब घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में अजीब चीजें रिकॉर्ड होनी शुरू हो जाती हैं।
कितना था फिल्म का कलेक्शन?
बताया जाता है कि फिल्म ‘पैरानॉर्मल एक्टिविटी’ को बहुत कम बजट में बनाया गया था लेकिन इसने 800 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं फिल्म के पूरे सीक्वल की बात करें तो फिल्म का बजट कुल 230 करोड़ रुपये था, जबकि इसका टोटल कलेक्शन 7320 करोड़ रहा था। IMDb पर इस फिल्म को 6.3 की रेटिंग दी गई है।
संबंधित खबरें
King का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
17 mins agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
16 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
19 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
20 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
21 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
23 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines