हॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर हार्वे विनस्टीन (Harvey Weinstein) को यौन उत्पीड़न से जुड़े एक मामले में जूरी ने 15 साल जेल की सजा सुनाई है. हार्वे विनस्टीन को टीवी प्रोडक्शन असिस्टेंट का यौन उत्पीड़न करने के लिए बुधवार को 6 साल लंबी चली सुनवाई के बाद अदालत ने कड़ी सजा सुनाई. हार्वे को पहली बार 2020 में दोषी ठहराया गया और सजा सुनाई गई थी. न्यूयॉर्क के हाई कोर्ट ने 2024 में हार्वे विनस्टीन को दोषमुक्त करते हुए नया मुकदमा चलाने का आदेश दिया था.
हार्वे विनस्टीन पर दूसरी बार चलाया गया मुकदमा
पिछले साल दूसरी बार मुकदमा चलाए जाने पर हार्वे विनस्टीन को फिर से आपराधिक यौन उत्पीड़न का दोषी ठहराया गया. इस आरोप में अधिकतम 25 साल की जेल की सजा का प्रावधान था. फिल्म निर्माता ने किसी के साथ दुष्कर्म करने या यौन उत्पीड़न करने से बार-बार इनकार किया है. मामले की सुनवाई के दौरान मिरियम हेली ने अदालत में अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि घटना के बाद से उनके जीवन और मानसिक सुरक्षा पर गहरा असर पड़ा है.
यह भी पढ़ें: ‘मैं लड़ेगा’ थिएटर रिलीज के 2 साल बाद OTT पर देगी दस्तक, दिलचस्प है फिल्म प्रोड्यूसिंग से जुड़ा किस्सा
पीड़िता ने मांगी थी 20 साल की सजा
पीड़िता के मुताबिक, पिछले कई वर्षों के दौरान उन्हें सार्वजनिक तौर पर बदनाम करने की कोशिशों का भी सामना करना पड़ा. उन्होंने अदालत से कहा कि न्याय पाने की उनकी कोशिश ने उनके लिए इस पूरे अनुभव को और मुश्किल बना दिया. पीड़िता के वकीलों ने अदालत से हार्वे विनस्टीन को 20 साल की सजा देने की मांग की थी. वकीलों का कहना था कि हार्वे को अपने किए का पछतावा भी नहीं है.
दूसरी ओर, फिल्म मेकर के बचाव पक्ष ने उनकी उम्र और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए 9 साल की सजा की मांग की थी. वहीं, अदालत में सुनवाई के दौरान फिल्म मेकर हार्वे ने पीड़िता से मांगी भी मांगी लेकिन उन्होंने खुद के बेगुनाह होने की बात भी दोहराई. हार्वे ने कहा कि उन्हें पीड़िता को हुई पीड़ा का अफसोस है.
यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: नेटफ्लिक्स से प्राइम वीडियो तक, OTT पर इस हफ्ते देखें ये 7 नई फिल्में-सीरीज
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्ट संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
24 mins agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 hr agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
2 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
19 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
20 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
21 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
22 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
23 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines