Harvey Weinstein: हॉलीवुड फिल्म मेकर हार्वे विंस्टीन को 15 साल की जेल, यौन उत्पीड़न मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा

Filmmaker Harvey Weinstein: फिल्म मेकर के बचाव पक्ष ने उनकी उम्र और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए 9 साल की सजा की मांग की थी. वहीं, अदालत में सुनवाई के दौरान फिल्म मेकर हार्वे ने पीड़िता से मांगी भी मांगी लेकिन उन्होंने खुद के बेगुनाह होने की बात भी दोहराई.

Harvey Weinstein.jpg

हार्वे विनस्टीन पर दूसरी बार चलाया गया मुकदमा. (Photo: imdb)

विज्ञापन

हॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर हार्वे विनस्टीन (Harvey Weinstein) को यौन उत्पीड़न से जुड़े एक मामले में जूरी ने 15 साल जेल की सजा सुनाई है. हार्वे विनस्टीन को टीवी प्रोडक्शन असिस्टेंट का यौन उत्पीड़न करने के लिए बुधवार को 6 साल लंबी चली सुनवाई के बाद अदालत ने कड़ी सजा सुनाई. हार्वे को पहली बार 2020 में दोषी ठहराया गया और सजा सुनाई गई थी. न्यूयॉर्क के हाई कोर्ट ने 2024 में हार्वे विनस्टीन को दोषमुक्त करते हुए नया मुकदमा चलाने का आदेश दिया था.

हार्वे विनस्टीन पर दूसरी बार चलाया गया मुकदमा

पिछले साल दूसरी बार मुकदमा चलाए जाने पर हार्वे विनस्टीन को फिर से आपराधिक यौन उत्पीड़न का दोषी ठहराया गया. इस आरोप में अधिकतम 25 साल की जेल की सजा का प्रावधान था. फिल्म निर्माता ने किसी के साथ दुष्कर्म करने या यौन उत्पीड़न करने से बार-बार इनकार किया है. मामले की सुनवाई के दौरान मिरियम हेली ने अदालत में अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि घटना के बाद से उनके जीवन और मानसिक सुरक्षा पर गहरा असर पड़ा है.

विज्ञापन

पीड़िता ने मांगी थी 20 साल की सजा

पीड़िता के मुताबिक, पिछले कई वर्षों के दौरान उन्हें सार्वजनिक तौर पर बदनाम करने की कोशिशों का भी सामना करना पड़ा. उन्होंने अदालत से कहा कि न्याय पाने की उनकी कोशिश ने उनके लिए इस पूरे अनुभव को और मुश्किल बना दिया. पीड़िता के वकीलों ने अदालत से हार्वे विनस्टीन को 20 साल की सजा देने की मांग की थी. वकीलों का कहना था कि हार्वे को अपने किए का पछतावा भी नहीं है.

दूसरी ओर, फिल्म मेकर के बचाव पक्ष ने उनकी उम्र और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए 9 साल की सजा की मांग की थी. वहीं, अदालत में सुनवाई के दौरान फिल्म मेकर हार्वे ने पीड़िता से मांगी भी मांगी लेकिन उन्होंने खुद के बेगुनाह होने की बात भी दोहराई. हार्वे ने कहा कि उन्हें पीड़िता को हुई पीड़ा का अफसोस है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ