हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

The Odyssey Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में भी कायम रहा 'द ओडिसी' का जलवा, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ जमकर कमाई कर रही है. फिल्म ने वीकेंड पर शानदार कलेक्शन किया है. लेकिन फिल्म की कमाई मंडे को थोड़ी धीमा पड़ी है. चलिए जानते हैं फिल्म का कुल कलेक्शन?

विज्ञापन
The Odyssey ने चौथे दिन कितने का किया कलेक्शन?

हॉलीवुड मशहूर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की नई मूवी ‘द ओडिसी’ इन दिनों दुनियाभर के सिनेमाघरों में जमकर धमाल मचा रही है. फिल्म को वर्ल्डवाइड काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. इस मूवी को आज रिलीज हुए 4 दिन हो चुके हैं. लेकिन फिल्म अभी भी ताबड़तोड़ कमाई करते हुए नजर आ रही है.  फिल्म ने वीकेंड पर काफी शानदार कलेक्शन किया था. ऐसे में अब दर्शक यह भी जानना चाहते हैं कि फिल्म ने सोमवार को कितने का कलेक्शन किया है.

यह भी पढ़ें: 4 साल बाद OTT पर रिलीज होगी हुमा कुरैशी-मृणाल ठाकुर की Pooja Meri Jaan, जानें कहां होगी स्ट्रीम?

‘द ओडिसी’ का कुल कलेक्शन

हॉलीवुड की फिल्म ‘द ओडिसी’ भारतीय दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘द ओडिसी’ ने चौथे दिन यानी 20 जुलाई को खबर लिखे जाने तक 7.82 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. फिल्म ने अपने ओपनिंग पर 17.40 करोड़ रुपये छापे थे, तो वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला था. इस मूवी ने तीसरे दिन यानी रविवार को 21.90 करोड़ रुपये की कुल कमाई की थी. फिल्म ‘द ओडिसी’ ने 4 दिनों में 69.12 करोड़ रुपये छापे हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: OTT पर छाई 8 एपिसोड की ये स्पाई थ्रिलर सीरीज, 7.5 रेटिंग और रियल स्टोरी ने जीता दर्शकों का दिल

क्या है ‘द ओडिसी’ की कहानी

फिल्म ‘द ओडिसी’ की कहानी की बात करें, तो यह मूवी ग्रीक कवि होमर के महाकाव्य पर बनाई गई है. जिसे क्रिस्टोफर नोलन ने अपने अंदाज में पेश किया है. इस फिल्म में देखने को मिलता है कि जब इथाका के राजा युद्ध जीत जाते हैं, तब वो अपने वतन वापस लौटना चाहते हैं. बता दें कि राजा के वापसी पर जो भी घटनाएं होती हैं, उन्हें बाखुबी तरीके से दिखाया गया है. देखने को मिलता है कि राजा 10 साल बाद वापस लौटते हैं. इस मूवी में आपको भर-भरकर ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलने वाला है. 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola