Anant Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट कुछ दिनों में ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल की शादी की न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में चर्चा चल रही है। दोनों प्री-वेडिंग फंक्शन्स की धाक देखने को मिल रही है। पूरा बॉलीवुड तो अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन का हिस्सा बना ही था, लेकिन हॉलीवुड सितारों को भी परफॉर्म करते देख सभी की आंखें खुल गई थीं।
प्री-वेडिंग में साथ आया बॉलीवुड और हॉलीवुड
तीनों खान की एक साथ परफॉरमेंस देखने से भी ज्यादा हैरानी तो लोगों को तब हुई थीं, जब रिहाना इंडिया आकर प्री-वेडिंग फंक्शन में जान फूंकती दिखी थीं। इतना ही नहीं दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन जो क्रूज में रखा गया था उसमें भी बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा लगा था। बैकस्ट्रीट बॉयज से लेकर पिटबुल और इटैलियन ओपेरा सिंगर एंड्रिया बोसेली ने क्रूज पर परफॉरमेंस देकर सबका ध्यान खींचा था। वहीं, अब बात अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की आ गई है। जब बाकी फंक्शन इतने ग्रैंड थे तो सोचिए शादी कितनी लैविश होगी।
3 दिन और होगा शादी का जश्न
अब शादी को लेकर भी जरूरी जानकारी सामने आई है। 12 जुलाई को कपल शादी करेगा। वहीं, 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद समारोह और उसके बाद 14 जुलाई को ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। इन तीन दिनों में काफी कुछ बड़ा होने वाला है। कहा जा रहा है कि अब इनकी संगीत सेरेमनी की तैयारियां चल रही हैं। इस फंक्शन में बॉलीवुड सितारे नाच-गाना कर जश्न की रौनक बढ़ाएंगे। इसके अलावा शादी में हॉलीवुड सितारों के शामिल होने की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut को थप्पड़ जड़ने वाली महिला सुरक्षाकर्मी को वापस मिली नौकरी, पर चुकानी पड़ी ये कीमत!
इन हॉलीवुड स्टार्स की होगी परफॉर्मेंस
रिपोर्ट्स का दावा है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में मशहूर रैपर और सिंगर ड्रेक भी शामिल होने वाले हैं। वो न सिर्फ इस शादी का हिस्सा बनेंगे बल्कि यहां परफॉर्म भी करेंगे। उनके अपनी टीम के साथ इंडिया आने की खबरें सामने आ रही हैं। उनके साथ ही सिंगर लाना डेल रे और पॉप स्टार अडेल भी इस शादी की शान अपनी परफॉरमेंस से बढ़ा सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अभी इन सबके शादी में परफॉर्म करने को लेकर इनकी मैनेजमेंट टीम से बात की जा रही है।
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
6 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
7 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
10 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
11 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
13 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
15 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
15 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
17 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
17 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines