Hollywood Actress: बॉलीवुड में छोटे बजट से लेकर मोटे बजट तक की फिल्में बनती हैं. हिंदी सिनेमा ने कई बार अपनी फिल्मों पर पानी की तरह पैसा बहाया है. फिल्म के मेकर्स ने सेट से लेकर फिल्म की स्टारकास्ट पर जमकर खर्चा किया है. इस बीच अब सुनने में आ रहा है कि बॉलीवुड में एक फिल्म बन रही है, जिसके लिए मेकर्स ने हॉलीवुड की हसीना को अप्रोच किया है. इतना ही नहीं बल्कि इस एक्ट्रेस के लिए मेकर्स ने मोटी फीस भी ऑफर की है. अब आप सोच रहे होंगे कि ये एक्ट्रेस कौन हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…
कौन हैं ये एक्ट्रेस?
दरअसल, हम जिन एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि हॉलीवुड एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी हैं. जी हां, सिडनी स्वीनी को एक प्रोडक्शन कंपनी ने अप्रोच किया है. इन दिनों सुनने में आ रहा है कि सिडनी स्वीनी को हिंदी सिनेमा से अप्रोच किया गया है. चर्चा है कि 28 साल की इस हसीना को 530 करोड़ रुपये बतौर फीस दिए जा रहे हैं. ये रकम इतनी बड़ी है कि इसमें एक शानदार फिल्म बन जाए.
बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं सिडनी स्वीनी
‘द सन’ की एक रिपोर्ट की मानें, तो द व्हाइट लॉटस एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं. कथित तौर पर एक्ट्रेस को हिंदी फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है. हालांकि, इसको लेकर अभी कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. चर्चा है कि एक डियन प्रोडक्शन हाउस ने एक्ट्रेस को फिल्म का ऑफर दिया है.
530 करोड़ बतौर फीस
इस प्रोजेक्ट के लिए सिडनी की फीस भी सुर्खियों में बनी हुई है. अगर सच में अभिनेत्री को ये ऑफर मिला है और वो इस प्रोजेक्ट को करती हैं, तो इसके लिए उन्हें 530 करोड़ की फीस दी जाएगी. इसके बाद अगर ये बातें सच होती हैं, तो एक्ट्रेस इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली स्टार बन जाएंगी. अब देखने वाली बात होगी कि क्या सिडनी को लेकर हो रही ये बातें सच हैं या फिर रूमर्स.
यह भी पढ़ें- ‘थप्पड़ पड़ना चाहिए…’, कांग्रेस नेता के विवादित बयान पर Kangana Ranaut ने दिया मुंहतोड़ जवाब
संबंधित खबरें
दिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
18 mins agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
2 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
5 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
6 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
8 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
8 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
9 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
11 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines