Hollywood Actress Jacqueline Arrieri Died: खूबसूरत दिखने का भूत लोगों पर इस कदर सवार रहता है कि वह उसके लिए कुछ भी कर सकते हैं। कुछ लोग प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेते हैं तो वहीं कुछ अन्य तरीके अपनाते हैं। हालांकि कई बार प्लास्टिक सर्जरी के केस भी बिगड़े हैं। हाल ही में पूर्व ब्यूटी क्वीन और अभिनेत्री जैकलीन कैरियरी का 48 साल की उम्र में निधन हो गया। अर्जेंटीना की मशहूर एक्ट्रेस के निधन की खबर के बाद पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। एक्ट्रेस के निधन की वजह उनकी प्लास्टिक सर्जरी बनी है।
यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan की फिल्म ने दुनियाभर में बजाया अपने नाम का डंका, Jawan ने रच दिया इतिहास
सौंदर्य प्रतियोगिता में उपविजेता रही थीं जैकलीन कैरियरी
अर्जेंटीना मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार कई चिकित्सीय जटिलताएं पैदा हुईं, जिससे खून का थक्का बन गया और उनकी दुखद मृत्यु हो गई। जब उन्होंने अंतिम सांस ली तो उनके बच्चे क्लोए और जूलियन उनके पास ही थे। डेली मेल के अनुसार अभिनेत्री और ब्यूटी क्वीन की मौत की खबर सैन राफेल वेंडिमिया के सोशल नेटवर्क के माध्यम से घोषित की गई थी। जैकलीन को अपने जिले की रानी का ताज पहनाया गया था और वह 1996 में अर्जेंटीना में सैन राफेल एन वेंडिमिया अंगूर फसल उत्सव में सौंदर्य प्रतियोगिता में उपविजेता भी रही थीं।
जेमी फॉक्स ने अपने दोस्त को दी श्रद्धांजलि
हॉलीवुड स्टार स्टार जेमी फॉक्स ने अपने साथी अभिनेता और लंबे समय के दोस्त कीथ जेफरसन की मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा ‘यह दुखद है’। जैंगो अनचेन्ड स्टार ने कीथ की मौत की खबर को लेकर फॉक्स ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘कीथ, आप पूर्ण अनुग्रह के अलावा कुछ भी नहीं रहे हैं, आपका पूरा जीवन आपका दिल शुद्ध है, आपके लिए प्यार अथाह है, आप बहुत अच्छे थे।’ बता दें कि 53 साल की उम्र में अभिनेता की कैंसर से मौत हो गई है।
image credit: google
मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं
फॉक्स ने कहा, ‘हम सभी आपको बहुत याद करेंगे। इसे ठीक होने में काफी समय लगेगा। अलविदा, मेरे दोस्त…मैं तुमसे प्यार करता हूं।’ फॉक्स ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘अभी सब कुछ दुखदायी है, इन तस्वीरों को देखकर उन यादों को फिर से जीना मुश्किल हो रहा है, जब हम बहुत अच्छा समय बिता रहे थे, तुम्हें हमेशा याद करने वाला हूं।’ उन्होंने आगे कहा ‘जब से हम कॉलेज में मिले थे, आप अच्छे थे, भगवान आपको शांति दे, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे अपने दोस्त RIP @कीथ जेफरसन के बारे में ऐसे शब्द लिखने पड़ेंगे।’
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
12 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
14 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
15 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
16 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines