Popular Actress Take Break From Social Media: अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आई है जिसके बाद फैंस का दिल भी टूट सकता है। अब एक मशहूर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है। साथ ही उन्होंने अपने आखिरी नोट में इसकी वजह का भी खुलासा किया है। ये एक्ट्रेस को और नहीं बल्कि हॉलीवुड सेंसेशन सेलेना गोमेज (Selena Gomez) हैं। पॉपुलर सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज ने अब अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से फैंस को इस बात की जानकारी दी है। लेकिन उन्होंने अचानक इतना बड़ा फैसला क्यों और कैसे ले लिए ये भी जान लेते हैं।
सेलेना गोमेज ने लिखा पोस्ट
अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसका भी खुलासा कर दिया है। उन्होंने एक नोट शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं क्योंकि दुनिया में जो भयावहता, नफरत, हिंसा और आतंक चल रहा है उसे देखकर मेरा दिल टूट जाता है। लोगों पर अत्याचार और हत्या या किसी एक ग्रुप के प्रति नफरत का कोई भी एक्ट भयावह है। हमें सभी लोगों, खासकर बच्चों की रक्षा करने और हिंसा को हमेशा के लिए रोकने की जरूरत है।’
Image Credit: Instagram
टूटा फैंस का दिल
उन्होंने अपने इस नोट में आगे लिखा, ‘मुझे माफ कर दो अगर मेरे शब्द कभी भी हर किसी के लिए या हैशटैग के लिए पर्याप्त नहीं होंगे। मैं निर्दोष लोगों को चोट पहुंचाते हुए देखना बर्दाश्त नहीं कर सकती। यही बात मुझे परेशान करती है। काश मैं दुनिया बदल पाती। लेकिन एक पोस्ट ऐसा नहीं कर सकता। लव, सेलेना।’ अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैंस के बीच अब मायूसी छा गई है।
इजरायल-फिलिस्तीन वॉर बनी फैसले का कारण
अपने इस पोस्ट की बदौलत अब सेलेना गोमेज हर तरह चर्चा का विषय बन गई हैं। फैंस को डर सताने लगा है कि कहीं उनका ये ब्रेक ज्यादा ही लम्बा न हो जाए। वहीं, कुछ लोग इस बात का भी शुक्र मना रहे हैं कि सेलेना बस सोशल मीडिया से ब्रेक लाने वाली हैं और उनका इसे हमेशा के लिए अलविदा कहने का कोई इरादा नहीं है। बता दें, इजरायल-फिलिस्तीन (Israel Palestine War) के बीच चल रही जंग से लगातार कई भयानक वीडियो सामने आ रहे हैं। सेलेना गोमेज ने भी अब इस पर दुख जताया है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
5 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
6 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
7 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
7 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
7 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
9 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
10 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines