Hollywood Stars Died During Shooting: फिल्मों के सेट पर हादसे होना कोई नई बात नहीं है। कुछ दिन पहले कलर्स टीवी के शो ‘लाफ्टर शेफ इंडिया’ पर हादसे की खबर आई थी, जहां निया शर्मा और राहुल वैद्य बाल-बाल बच गए थे। हालांकि ये हादसे उस वक्त दुख में बदल जाते हैं, जब कोई व्यक्ति शूटिंग के बीच अपनी जान गंवा बैठता है। आज हम आपको हॉलीवुड के 8 ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताएंगे जो शूटिंग के बीच अपनी जिंदगी से हार गए। इसके बाद फिल्म में उनकी मौत को दिखाने के लिए स्क्रिप्ट में बदलाव तक करना पड़ा। आइए पूरी लिस्ट पर डालते हैं एक नजर…
फिलिप सीमोर हॉफमैन
हॉलीवुड के फेमस एक्टर फिलिप सीमोर हॉफमैन अपनी फिल्म ‘द हंगर गेम्स : मॉकिंगजे’ के पहले और दूसरे भाग की शूटिंग कर रहे थे। बताया जाता है कि शूटिंग के सिर्फ 10 दिन बचे थे लेकिन इससे पहले ही फिलिप सीमोर की मौत हो गई थी। उनकी मौत ओवरडोज से हुई थी। फिल्म में उनके किरदार को री-शूट करने की बजाए मेकर्स ने CGI का यूज किया था।
रिचर्ड हैरिस
हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रिचर्ड हैरिस को ‘हैरी पॉटर एंड द सोर्सरर्स स्टोन’ और ‘हैरी पॉटर एंड द चैंबर ऑफ सीक्रेट्स’ में देखा जा चुका है। फिल्म में उन्होंने एल्बस डम्बलडोर का किरदार निभाया था। हालांकि फिल्म के तीसरे पार्ट के पूरे होने से पहले ही रिचर्ड हैरिस का निधन हो गया। इसके बाद मेकर्स ने माइकल गैंबन को उनके किरदार में फाइनल किया था।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: विवियन डीसेना नहीं ये कंटेस्टेंट बना फैंस का फेवरेट, देखें टॉप 5 की रैंकिंग में कौन कहां?
जिम वर्नी
हॉलीवुड के फेमस एक्टर, कॉमेडियन और वॉयस आर्टिस्ट जिम वर्नी को ‘टॉय स्टोरी’ और ‘टॉय स्टोरी 2’ में स्लिंकी के किरदार के लिए जाना जाता है। साल 2000 में एक्टर की लंग कैंसर के चलते मौत हो गई थी। इस फिल्म के तीसरे और चौथे पार्ट में जिम वर्नी की जगह पर उनके अजीज दोस्त और को-एक्टर ब्लेक क्लार्क को फाइनल किया गया था।
पॉल वॉकर
हॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंचाइजी ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ के 7वें पार्ट में पॉल वॉकर अहम भूमिका में थे। हालांकि शूटिंग के बीच एक कार एक्सीडेंट में एक्टर की मौत हो गई थी। इसके बाद मेकर्स ने CGI की मदद ली थी और पॉल वॉकर के छोटे भाई ब्रायन को उनके किरदार के लिए फाइनल किया था। साथ ही पॉल की आवाज के पुराने फुटेज को उनके भाई की आवाज से मिला दिया था।
कैरी फिशर
अमेरिकन एक्ट्रेस और राइटर कैरी फिशर की मौत साल 2016 में हो गई थी। बताया जाता है कि एक्ट्रेस अपनी फिल्म ‘द लास्ट जेडी’ की शूटिंग पूरी कर चुकी थीं। उसके कुछ दिन बाद ही उनका निधन हो गया। कैरी फिशर की आखिरी फिल्म ‘द राइज ऑफ स्काईवॉकर’ थी, जिसकी शूटिंग उनकी मौत के वक्त ही शुरू हुई थी। फिल्म के उनके किरदार को रखने के लिए मेकर्स ने कैरी की फिल्म ‘द फोर्स अवेकेंस’ से उनके पुराने फुटेज का सहारा लिया था।
आलिया
हॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया को फिल्म ‘द मैट्रिक्स: रीलोडेड’ में कास्ट किया गया था। हालांकि साल 2001 में एक्ट्रेस की प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। हालांकि मौत से पहले आलिया ने इस फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग की थी। ऐसे में उनकी मौत के बाद मेकर्स ने दोबारा ऑडिशन शुरू किए और नोना गे को ‘द मैट्रिक्स: रीलोडेड’ और ‘द मैट्रिक्स: रिवॉल्यूशन’ में उनकी जगह पर कास्ट किया गया।
जॉन रिटर
हॉलीवुड एक्टर जॉन रिटर अपनी वेब सीरीज ‘8 सिंपल रूल्स’ की शूटिंग कर रहे थे। इसी बीच उनका निधन हो गया था। इसके बाद मेकर्स ने स्क्रिप्ट में बदलाव किया और सीरीज में उनके किरदार की दिल का दौरा पड़ने से मौत दिखा दी। बता दें कि जॉन रिटर ने मरने से पहले सीरीज के 3 एपिसोड की शूटिंग कंप्लीट कर ली थी।
हीथ लेजर
ऑस्ट्रेलियन एक्टर हीथ लेजर ने सिर्फ 28 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी मौत ‘द इमेजिनेरियम ऑफ डॉक्टर परनासस’ की शूटिंग के बीच हो गई थी। उनके किरदार को जिंदा रखने के लिए मेकर्स ने जॉनी डेप, जूड लॉ और कॉलिन फैरेल को कास्ट किया। स्क्रिप्ट को कुछ ऐसे रखा गया कि जैसे-जैसे मुख्य किरदार अलग-अलग फेज से गुजरता रहा तो उसका चेहरा भी बदलता गया।
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 mins agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
38 mins agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 hr ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
19 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
20 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
21 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines