Bigg Boss 18: विवियन डीसेना नहीं ये कंटेस्टेंट बना फैंस का फेवरेट, देखें टॉप 5 की रैंकिंग में कौन कहां?

Bigg Boss 18 Top 5 Ranking: बिग बॉस 18 शुरू होने के साथ ही विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा को काफी स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माना जा रहा है। हालंकि टॉप 5 की रैंकिंग में दोनों ही पहले नंबर पर जगह बनाने से चूक गए हैं।

Bigg Boss 18 Top 5 Ranking

Bigg Boss 18 Top 5 Ranking.

Bigg Boss 18 Top 5 Ranking: बिग बॉस 18 जब से शुरू हुआ है, दर्शकों में शो को लेकर अलग लेवल का क्रेज देखने को मिल रहा है। पहले ही दिन से फैंस घर में आए अपने पसंदीदा सेलेब्स को सपोर्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा घर में भी देखने को मिल रहा है। पहले दिन से बिग बॉस में 2 कंटेस्टेंट्स सबसे ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। ये कोई और नहीं बल्कि विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा हैं। पिछले एपिसोड में दोनों के बीच ट्रॉफी जीतने को लेकर भी चर्चा होती दिखी थी। वहीं दोनों फैंस के फेवरेट भी हैं।

विज्ञापन

हालांकि टॉप 5 की रैंकिंग जो आई है, उसमें कुछ और ही देखने को मिला है। ऑरमैक्स मीडिया की ओर से जारी की गई लिस्ट में पहले नंबर पर विवियन या करणवीर नहीं बल्कि कोई और ही पहुंच गया है। नाम सुनकर शायद आपको  झटका लग जाए और यकीन न हो लेकिन सच तो यही है।

विज्ञापन

टॉप 5 में कौन-कौन से नाम

बता दें कि करणवीर मेहरा बिग बॉस 18 में आने से पहले ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ की ट्रॉफी जीतकर आए हैं। वहीं विवियन डीसेना को प्रीमियर नाइट पर बिग बॉस ने फाइनलिस्ट घोषित कर दिया था। इसके बावजूद दोनों में से कोई भी टॉप 5 की लिस्ट में पहले नंबर पर नहीं है।

विज्ञापन

बता दें कि बिग बॉस 18 की टॉप 3 रैंकिंग में विवियन डीसेना बहुत मुश्किल से अपनी जगह बना सके हैं। उन्हें तीसरे नंबर पर जगह मिली है, जबकि दूसरे नंबर पर शिल्पा शिरोडकर ने अपनी जगह बनाई है।

विज्ञापन

विवियन रैंकिंग से नीचे फिसले

जाहिर है कि विवियन डीसेना की जबरदस्त फैन-फॉलोइंग है। उन्हें कलर्स चैनल का बेटा कहा जाता है। हालांकि बिग बॉस के घर में आने के बाद उन्हें कुछ फैंस का सपोर्ट मिल रहा है, जबकि कुछ को लग रहा है कि मेकर्स उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन

वहीं करणवीर मेहरा को टॉप 5 की लिस्ट में सबसे आखिरी रैंकिंग मिली है। वो इस लिस्ट में सबसे आखिरी नंबर पर आए हैं। उनसे ज्यादा पॉपुलैरिटी चाहत पांडे को मिली है। उन्हें इस लिस्ट में चौथे नंबर पर जगह दी गई है।

पहले नंबर पर कौन घरवाला?

बिग बॉस 18 के जिस कंटेस्टेंट ने सबसे पहले नंबर पर अपनी जगह बनाई और दर्शकों का पसंदीदा बना है, वो वेटलिफ्टर रजत दलाल हैं। उन्होंने देश के लिए कई रजत पदक जीते हैं और भारत को गौरवान्वित किया है। अब रजत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बन चुके हैं। बिग बॉस के घर में रजत दलाल को सबसे पहले लड़ाई-झगड़ा करते हुए देखा गया था। उनकी तजिंदर पाल सिंह बग्गा के साथ लड़ाई हुई थी। इसके अलावा वो शिल्पा शिरोडकर के साथ भी उलझ चुके हैं।

विज्ञापन

गौरतलब है कि बिग बॉस 18 के पहले वीकेंड का वार में कोई भी कंटेस्टेंट इविक्ट नहीं हुआ है। हालांकि गधराज को बिग बॉस के घर से जाना पड़ा है। अब दूसरे हफ्ते में कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होगा ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ