टॉम हॉलैंड (Tom Holland) और जेंडया स्टारर ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spiderman Brand New Day) 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी को दुनियाभर में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. यह मूवी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है.
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 60.60 करोड़ की बड़ी ओपनिंग की थी. टॉम हॉलैंड की फिल्म ने दूसरे दिन 49.35 करोड़ रुपये छाप डाले थे. हालांकि, फिल्म को वीकेंड का काफी शानदार फायदा मिला है. इस हॉलीवुड फिल्म ने तीसरे दिन 70.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने तीन दिनों में ही 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था, जिसके बाद से ही सब की नजर संडे पर टिकी हुई है. टॉम हॉलैंड के फैंस जानना चाहते है कि उनके फेवरेट एक्टर की मूवी ने चौथे दिन कितने का कलेक्शन किया है.
यह भी पढ़ें: OTT पर गर्दा उड़ा रही 135 मिनट की ये सस्पेंस-थ्रिलर, आखिरी सीन तक नहीं लगा पाएंगे असली गुनहगार का पता
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने चौथे दिन भारत में कितने का किया बिजनेस
टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के लिए चौथा दिन काफी शानदार रहा है. फिल्म ने रविवार को खबर लिखे जाने तक 70.71 करोड़ रुपये छाप डाले हैं. चौथे दिन फिल्म ने हिंदी भाषा में 26.34 करोड़, इंग्लिश में 37.92 करोड़ और तमिल भाषा में 3.41 करोड़ रुपये छापे हैं. वहीं फिल्म ने तेलुगू में 3.04 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. आपको बता दें कि ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने चार दिनों में 250.91 करोड़ रुपये कमा डाले हैं. फिल्म की कमाई का आंकड़ा देर रात आने वाला है, जिसमें अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.
यह भी पढ़ें: एक फिल्म के लिए करोड़ों चार्ज करती हैं ये 5 बॉलीवुड हसीनाएं, लिस्ट में शामिल इस नाम पर नहीं होगा यकीन
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ स्टार कास्ट
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के स्टार कास्ट की बात करें, तो इस मूवी में टॉम हॉलैंड, जेंडाया के आलावा मार्क रफालो, जैकब बैटलन, सैडी सिंक और माइकल मांडो अहम भूमिका में नजर आए हैं.
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
1 hr ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
2 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
3 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
5 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
5 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
7 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
7 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
7 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
15 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines