HIV-AIDS Based Film Free on YouTube: जरा सोचिए अगर किसी व्यक्ति को एक सुबह ये पता चले के उसे लाइलाज इलाज बीमारी HIV और AIDS हो गया है तो उसकी जिंदगी किस तरह से बदल जाएगी। आज जमाने में जहां लोग खुलकर इस विषय बात करने से भी कतराते हैं, समाज इसी विषय को बेहतरीन तरीके से पेश करने का काम फिल्म ‘Aruvi’ करती है। इस फिल्म को देखने के बाद आपका भी दिमाग पुरी तरह से हिल जाएगा और आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। फिल्म की कहानी को इस तरह से दर्शकों के सामने परोसा गया है कि शुरू करने के बाद आखिरी तक ये आपको अपने साथ बाधें रखती है।
क्या कहती है फिल्म?
फिल्म की कहानी एक लड़की ‘अरुवी’ के इर्द गिर्द घूमती है, जो बहुत चुलबुली और हंसमुख मिजाज की लड़की है। अरुवी के लिए उसके पिता और उसका पिता ही उसकी पूरी दुनिया है। अरुवी पढ़-लिखकर बड़ा आदमी बनना चाहती है जिससे वो अपने परिवार की मदद कर सके। लेकिन दिन डॉक्टर की एक रिपोर्ट समाने आई जिसने उसकी पूरी जिदंगी ही बदलकर रख दी। अरुवी पर जान छिड़कने वाला उसका परिवार उसे फूटी आंख नहीं देखना चाहता था, परिवार को तो अरुवी से इनती चिड़ हो गई थी कि उन्होंने उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद अरुवी अपनी जिंदगी कैसे बिताती है पूरी फिल्म में इसे काफी अच्छे से दर्शाया गया। इसके अलावा फिल्म के आखिरी के 15 मिनट इतना ज्यादा इमोशनल है कि पत्थर दिल इंसान भी अपने आंसु नहीं रोक सकता।
यह भी पढ़ें: न किसान मंडी में रात काटेगा, न उसकी फसल… धान की खरीद को लेकर सीएम मान के सख्त आदेश
अदिती बालन की बेहतरीन एक्टिंग
इस फिल्म की स्टार अदिती बालन है। जिनकी एक्टिंग फिल्म की कहानी और मैसेज को बेहद ही बेदतरीन तरीन तरीके से पर्दे पर उतारती है। करीब 2 घंटे की इस फिल्म के आखिरी जिस 15 मिनट की बात की जा रही है, उस दौरान अदिथी बालन की एक्टिंग का लेवल देखने ही लायक है। 5 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म का दूसरा स्टार है इसकी कहानी जो काबिल-ए- तारीफ है। फिल्म के लेखक और डायरेक्टर अरुण प्रभु पुरुस्थमन् की ये पहली फिल्म है, लेकिन फिल्म को देखते हुए ऐसा कहीं लगता कि ये उनकी पहली फिल्म है। सबसे अच्छी बात तो ये है कि इस फिल्म का आनंद आप फ्री में घर बैठे ले सकते हैं। पूरी फिल्म आपको YouTube पर हिन्दी में डब्ड देखने को मिल जाएगी।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
3 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
6 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
6 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
9 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
9 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
10 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
11 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
11 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines