बात अगर टीवी के पॉपुलर एक्टर्स की करें तो इस लिस्ट में हितेश भारद्वाज का नाम भी आता है। हितेश भारद्वाज का अपना एक फैनबेस है, जो उन्हें खूब पसंद करता है। अब हितेश भारद्वाज से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां, सुनने में आया है कि हितेश भारद्वाज एक बार फिर से टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि हितेश भारद्वाज किस शो में आ रहे हैं? तो आइए आपको बताते हैं…
हितेश भारद्वाज को किया गया अप्रोच
दरअसल, biggboss.tazakhabar ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा गया है कि हितेश भारद्वाज को टीवी के पॉपुलर शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए अप्रोच किया गया है। जैसे ही ये पोस्ट सामने आया है, तो हितेश के फैंस खुशी से झूम उठे और लोगों ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन शेयर करना शुरू किया। इतना ही नहीं बल्कि इस बारे में हितेश से जुड़े सूत्रों ने भी जानकारी शेयर की है।
अब तक किसका-किसका नाम?
इसके साथ ही अगर बात करें कि अब तक ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए किसे-किसे अप्रोच किया गया है, तो इस लिस्ट में कई नाम हैं, जिसमें-
- गौतम गुलाटी
- चुम दरांग
- अविनाश मिश्रा
- कृशाल आहूजा
- दिग्विजय राठी
- गौरव खन्ना
ऑफिशियल नहीं हुआ कुछ
हालांकि, इनमें से एक भी नाम अभी कंफर्म नहीं हुआ है। जी हां, अभी ऑफिशियली किसी के नाम की जानकारी सामने नहीं आई है। देखने वाली बात होगी कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 15वें सीजन में कौन-कौन खतरों का सामान करने के लिए तैयार होगा? इसके साथ ही अगर शो के पिछले सीजन यानी ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ की बात करें तो इस शो के विनर बिग बॉस 18 के विजेता करणवीर मेहरा रहे थे। जी हां, करणवीर मेहरा ने कृष्णा श्रॉफ और गश्मीर महाजनी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।
यह भी पढ़ें- होली खेलने के बाद इस अंदाज में नजर आई अंकिता लोखंडे, लोगों ने किया ट्रोल
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
29 mins ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
1 hr ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
19 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
21 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
22 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
23 hrs agoLIVE: 'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines