Shefali Jariwala के निधन पर भावुक हुए Hindustani Bhau, कैमरे के सामने रोते हुए कही ये बात

कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो बेहद कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह देते हैं। उनके जाने के बाद सिर्फ उनकी यादें ही रह जाती हैं। इस समय शेफाली जरीवाला के निधन से हर कोई बेहद दुखी है और सभी उन्हें याद कर रहे हैं।

Shefali Jariwala, Hindustani Bhau

हिंदुस्तानी भाऊ हुए इमोशनल। image credit- instagram

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। किसी को भी शेफाली के निधन पर भरोसा नहीं हो रहा है और हर कोई बेहद मुश्किल से उनके निधन पर यकीन कर रहा है। इतनी कम उम्र में शेफाली का जाना पूरी इंडस्ट्री के लिए किसी बड़ी क्षति से कम नहीं है। शेफाली के निधन से हर कोई मायूस नजर आ रहा है। इस बीच अब हिंदुस्तानी भाऊ का भी इस पर रिएक्शन आ गया है?

विज्ञापन

हिंदुस्तानी भाऊ हुए इमोशनल

tellymasala पर हिंदुस्तानी भाऊ का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हिंदुस्तानी भाऊ कह रहे हैं कि साल में दो-तीन बार मुझे वो फोन करती थी। सुबह से लेकर शाम तक फोन बजता था, वो रक्षा बंधन के टाइम, गणपति बप्पा के टाइम, अभी फोन में तो उसका नाम है, लेकिन फोन नहीं बजेगा। इस वीडियो में हिंदुस्तानी भाऊ बेहद इमोशनल नजर आ रहे हैं और उनकी आंखों में नमी भी साफ देखा जा सकती है।

विज्ञापन

इमोशनल नजर आए हिंदुस्तानी भाऊ 

इसके अलावा हिंदुस्तानी भाऊ का एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में हिंदुस्तानी भाऊ, मीडिया से घिरे नजर आ रहे हैं। हिंदुस्तानी भाऊ इस दौरान भी बेहद इमोशनल नजर आए। इस दौरान हिंदुस्तानी भाऊ ने नम आखों से मीडिया के सवालों का जवाब दिया। वहीं, अब उनका ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

विज्ञापन

यूजर्स ने किए कमेंट्स

भाऊ के वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी इस पर कमेंट्स किए हैं और अपना-अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि भाऊ बहुत परेशान हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि बहन को खोने का गम क्या होता है, वो एक भाई ही जान सकता है। तीसरे यूजर ने कहा कि बहुत ही दुखद है। एक और ने लिखा कि हमने एक बेस्ट सोल को खो दिया। इस तरह कमेंट्स के जरिए यूजर्स दुख जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन

भाई-बहन का रिश्ता

गौरतलब है कि हिंदुस्तानी भाऊ और शेफाली में भाई-बहन का रिश्ता था। शेफाली हर साल भाऊ को राखी बांधती थी। शेफाली के अचानक निधन की खबर से भाऊ में टूटे-से नजर आ रहे हैं और उन्होंने कुछ खास बात नहीं की है। इसके अलावा अगर शेफाली के निधन की बाद करें तो सुनने में आया है कि कार्डियक अरेस्ट की वजह से शेफाली की जान गई है। हालांकि, इसके बारे में अभी कुछ भी ऑफिशियल सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ