Hina Khan: टीवी के पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से घर-घर फेमस हुई एक्ट्रेस हिना खान को आज कौन नहीं जानता। एक्ट्रेस के शो को दर्शकों का खूब प्यार दिया है। लोगों को टीवी की ‘अक्षरा’ बेहद पसंद आती थी, लेकिन फिर अचानक से हिना खान ने इस टीवी शो को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस के शो को छोड़ने के बाद फैंस को बहुत हैरानी हुई कि आखिर जब हिना इतने दिनों ने शो में काम कर रही थी, फिर उन्होंने अचानक शो क्यों छोड़ा? इन बातों को 8 साल का समय बीत गया है और अब आठ साल बाद शो के डायरेक्टर राजन शाही ने हिना के शो छोड़ने की वजह का खुलासा किया है।
राजन शाही ने किया खुलासा
हाल ही में टेली टॉक इंडिया से बात करते हुए राजन शाही ने इस बारे में बात की। उन्होंने बताया कि हिना खान काम में बहुत दखल देती थी। साथ ही वो शो की स्क्रिप्ट को लेकर भी दखलअंदाजी किया करती थी। उस दौरान बहुत कुछ हुआ है और इसके लिए मुझे और हिना को कई बार चैनल के साथ मीटिंग भी करनी पड़ती थी। राजन ने कहा कि हिना, शिवांगी के सपोर्ट में कही जाने वाली लाइन्स नहीं बोलना चाहती थी।
शिवांगी जोशी की वजह से छोड़ा शो!
राजन शाही ने कहा कि एक बार जब हम शूटिंग कर रहे थे, तब एक सीन ऐसा था जब हिना को शिवांगी जोशी के कैरेक्टर नायरा के सपोर्ट में बोलना था, लेकिन हिना ऐसा नहीं करना चाहती थी और उन्होंने कहा कि वो इन लाइन्स को नहीं बोलेंगी। तब मैंने हिना से कहा था कि आपको ये सीन जैसा है वैसे ही करना होगा, लेकिन हिना ने इसके लिए हामी नहीं भरी। राजन ने कहा कि जब हिना नहीं मानी तो मैंने उनसे कहा कि या तो शूटिंग करो नहीं तो सेट छोड़कर चली जाओ।
हिना ने शूट करने से कर दिया था इन्कार
डायरेक्टर ने आगे बताया कि उस दिन उसने शूट नहीं किया और वो पूरा दिन मेकअप रूम में बैठी रहीं। जब रात हुई तो वो सेट से चली गई और फिर उन्हें मैसेज दिया गया कि अब उन्हें सेट पर आने की कोई जरूरत नहीं है और उनकी सभी सर्विसेज खत्म कर दी गई हैं। राजन ने कहा कि अगले दिन वो सेट पर आई और उसने सीन को भी वैसे ही शूट किया जैसा था, लेकिन बावजूद इसके हिना को उनके पैकअप का टाइम बता दिया गया था। साथ ही उन्हें कहा गया था कि अब एसोसिएशन उन्हें नहीं रख सकती। इसके बाद हिना ने शो छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh ने कनाडा में रचा इतिहास, BC Place Stadium में परफॉर्म करने वाले पहले पंजाबी सिंगर
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
17 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
21 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
23 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
23 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines