हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Hina Khan ने ईद पर शेयर की सिंदूर लगी तस्वीर, वीडियो देख यूजर्स भी हुए हैरान

Hina Khan, Eid 2024: हिना खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। साथ ही अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए हिना फैंस को भी अपडेट करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने फैंस को खास अंदाज में ईद की मुबारक दी है। हालांकि इस दौरान यूजर्स हैरान भी नजर आए।

विज्ञापन
Hina Khan

Hina Khan, Eid 2024: मशहूर एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। साथ ही अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए हिना फैंस को भी अपडेट करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने फैंस को खास अंदाज में ईद की मुबारक दी है। हालांकि इस दौरान यूजर्स हैरान भी नजर आए। आइए आपको बताते हैं कि आखिर हिना ने ऐसा क्या किया, जिससे फैंस हैरान होकर एक्ट्रेस से सवाल करने लगे?

हिना ने शेयर किया वीडियो

हाल ही में हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने फैंस को ईद की मुबारक दी। साथ ही इसके कैप्शन में लिखा कि आप सबको ईद बहुत-बहुत मुबारक, मेरी आवाज के लिए सॉरी, मुझे बहुत सारी दुआ दीजिए। इसके साथ ही वीडियो में हिना कहती हैं कि ईद मुबारक, मेरी तबीयत थोड़ी से खराब है और मेरी आवाज भी चली गई है।

एक्ट्रेस की मांग में दिखा सिंदूर

वीडियो में हिना आगे कहती है कि लेकिन आप सबको ईद की मुबारक और मेरी शादी नहीं हुई है, ये मेरा गेटअप है। इसलिए मैंने अपने आपको छुपाया हुआ है। मुझे उम्मीद है कि आप सब अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी ईद मना रहे होंगे। वहीं, अब एक्ट्रेस के इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में हिना की मांग में सिंदूर नजर आ रहा है। इसी को देखकर यूजर्स सवाल कर रहे हैं।

यूजर्स ने किए सवाल

एक यूजर ने इस पर लिखा कि आप सिंदूर में कितनी प्यारी लगती हैं, लेकिन आपने इसे क्यों लगाया है? दूसरे ने लिखा कि सब कुछ ठीक है लेकिन सिंदूर क्यों? तीसरे यूजर ने लिखा कि सिंदूर किसलिए? इस तरह के कमेंट्स यूजर हिना के पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि हिना ने अपने वीडियो में फैंस को पहले ही क्लियर कर दिया कि ये उनका गेटअप है और उनकी शादी नहीं हुई, लेकिन बावजूद इसके यूजर्स एक्ट्रेस से इस तरह के सवाल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui की वेब सीरीज की First Copy रिलीज, यूजर्स ने बताया कैसा है टीजर?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें