Hina Khan: टेलीविजन की पॉपुलर और हसीन एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। एक्ट्रेस को अक्सर अपना इंस्टाग्राम अकाउंट अपडेट करते हुए बेहतरीन पोस्ट साझा करते देखा जाता है। इसी कड़ी में हिना ने खुद का एक हसीन वीडियो (Hina Khan Video) साझा किया है। इस क्लिप में डीवा अपने एथनिक लुक से फैंस के दिलों पर कहर बरपा रही हैं।
हिना खान के जरिए साझा किए गए वीडियो में वो ब्लू और व्हाइट कलर का सूट-स्कर्ट पहने ‘सारी रात’ गाने पर हसीन मूव्स करती देखी जा रही हैं। इस दौरान उन्होंने एस्थेटिक जूलरी पहने अपने लुक को कम्पलीट किया है। साथ ही उनकी नाक का नथ उनकी खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा रहा है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस का डार्क आई मेकअप और खुले सॉफ्ट कर्ली बाल भी देखते ही बनते हैं।
वीडियो को साझा करते हुए हिना खान ने कैप्शन में गाने की लाइन ‘तारेयां तो पुछ चन वे’ लिखा है। एक्ट्रेस के हर पोस्ट की तरह उनका ये वीडियो भी सामने आते ही इंटरनेट वर्ल्ड में छा गया है, और लोग इसपर लाइक का बटन दबाते हुए बेहतरीन रिएक्शन देते देखे जा रहे हैं। कुछ ही देर में इस क्लिप को तकरीबन 60 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।
हिना की हसीन क्लिप पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है,’आपने ये खूबसूरत रील पोस्ट कर मेरा दिन बना दिया।’ दूसरे ने लिखा,’कोई इतना हसीन कैसे हो सकता है।’ वहीं बाकी फैंस भी हिना को ग्लैमरस, स्टनिंग, गॉर्जियस और डीवा बताते हुए हार्ट और फायर वाला इमोजी ड्रॉप करते देखे जा रहे हैं। बताते चलें कि कुछ समय पहले हिना खान ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ का हिस्सा बनी थीं। जहां से एक्ट्रेस का लुक लंबे समय तक सोशल मीडिया पर छाया रहा।
संबंधित खबरें
Breaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
1 hr agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
1 hr ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
2 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
10 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
11 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
14 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
17 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines